Delhi Assembly Elections 2025: आखिरकार अवध ओझा नेता बन ही गए, हाल ही में आप पार्टी ज्वाइन की और उसके बाद राजनीति में बदलाव की बात करते नजर आए, खैर अब अवध ओझा दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के तौर पर भाग्य आजमाएंगे। आप के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा है।
यहां बता दें कि कभी मनीष सिसोदिया की सीट रही पटपड़गंज अब अवध ओझा के नाम कर दी गई, ये फैसला थोड़ा मुश्किल था पर ऐसा पार्टी ने क्यों किया? आइए जरा समझते हैं।
सिसोदिया की सीट में बदलाव करने का ये है कारण
दरअसल, हाल ही में कथित शराब नीति घोटाले में पार्टी को छवि को ध्यान में रखते हुए मनीष सिसोदिया को एक ऐसी सीट देना चाहती थी जहां पर पार्टी के बेस कैडर बेहद मजबूत हो। इसके अलावा सिसोदिया की सीट में बदलाव करने का कारण ये भी था की पिछली बार इस सीट पर जीत का मार्जिन कम था।
केवल 3 हजार वोटों से जीता था पिछला चुनाव
राजनीतिक पंड़ितों की मानें तो पटपड़गंज सीट पर पिछली बार सिसोदिया बहुत ही कम अंतर से चुनाव जीते थे। चुनाव आयोग के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले विधानसभा चुनाव में सिसोदिया और बीजेपी के उम्मीदवार रविंद्र सिंह नेगी के बीच जीत का अंतर 3 हजार वोटों का रहा था।
जेल से रिहा होने के बाद सिसोदिया ने 20 से जायदा रैलियां की
जेल से रिहा होने के बाद मनीष सिसोदिया ने करीब 20 से जायदा रैली की ऐसे में इस सीट में बदलाव का एक बड़ा कारण ये भी है की इस सीट में उत्तराखंड के वोटर्स की संख्या काफी ज्यादा है और इसलिए पार्टी पिछले चुनावों के नतीजों को ध्यान में रखकर इस बार मनीष सिसोदिया के नाम पर कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती थी। इसलिए मनीष सिसोदिया को जंगपुरा की चुनाव लड़ाने का फैसला लिया गया
आप ने अब तक 31 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए
जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी ने दूसरी लिस्ट में 20 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। नवंबर 2024 में पहली लिस्ट में आम आदमी पार्टी ने 11 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। अब तक आप ने 31 सीट पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
1 hr agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
1 hr agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
7 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
8 hrs ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
10 hrs agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
10 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
11 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
12 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
22 hrs agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines