Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। एनडीए गठबंधन के तहत चिराग पासवान ने भी दिल्ली चुनाव के लिए उम्मीदवार की लिस्ट जारी की। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) (LJP R) ने देवली सीट से दीपक तंवर से चुनावी मैदान में उतारा।
दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एनडीए के घटक दलों को दो सीटें दीं। एक सीट जेडीयू के लिए तो दूसरी सीट एलजेपी के लिए छोड़ी। इसी के तहत चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी आर की दिल्ली चुनाव में एंट्री हो गई। इसे लेकर पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी।
यह भी पढ़ें : ‘दिल्ली मेट्रो में स्टूडेंट्स को 50 प्रतिशत छूट मिले’, अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
दिल्ली की देवली सीट से LJP R के उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव
एलजेपी आर ने कहा कि एनडीए गठबंधन के तहत लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) दिल्ली विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ेगी। देवली विधानसभा क्षेत्र से NDA समर्थित एलजेपी आर का प्रत्याशी होगा। पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की सहमति से दीपक तंवर के नाम पर अपनी सहमति और स्वीकृति प्रदान की है।
यह भी पढ़ें : Delhi Elections : कांग्रेस के बड़े वादे, 500 रुपये में गैस सिलेंडर और फ्री राशन
दीपक तंवर का मिला टिकट
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दीपक तंवर को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में देवली विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि दीपक तंवर को देवली की जनता अपना स्नेह और समर्थन देगी। आपको बता दें कि इससे पहले सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने बुराड़ी से शैलेंद्र कुमार को टिकट दिया।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
4 hrs agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
5 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
20 hrs agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
22 hrs ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
1 day agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
1 day agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoदिल्ली-NCR में बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 1 अक्टूबर से पहले बनवा लें सर्टिफिकेट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines