Delhi Assembly Elections: कालकाजी सीट से आप कैंडिडेट CM आतिशी ने चुनाव आयोग का लेटर लिखा है। आतिशी ने आरोप लगाया है कि कालकाजी में बीजेपी कैंडिडेट रमेश बिधूड़ी के भतीजे गुंडागर्दी कर रहे हैं। आतिशी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ रमेश बिधूड़ी के भतीजे ने मारपीट की है। बिधूड़ी के भतीजे ने AAP कार्यकर्ताओं से कहा कि तुम लोग घर बैठ जाओ, वरना हाथ-पैर तोड़ दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें:दिल्ली की इस सीट पर AAP और BJP में कड़ी टक्कर, जिस पार्टी का बना विधायक; उसकी आई सरकार
ये चुनाव उनका है। आतिशी ने आशंका जताई है कि वोटरों पर दबाव डाला जा रहा है। इसलिए कालकाजी में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की जाए। दिल्ली की कालकाजी सीट पर बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा है। इसके बाद से आतिशी और बिधूड़ी एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। चुनाव अधिकारी को लिखे पत्र में अब आतिशी ने धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
यह भी पढ़ें:Delhi Election: दिल्ली की इस सीट पर पूर्वांचली मतदाताओं का रुख तय करेगा हार-जीत, जानें समीकरण
आतिशी ने दावा किया कि आप कार्यकर्ताओं की ओर से घटना का एक वीडियो भी बनाया गया है। आतिशी ने पत्र में लिखा है कि 20 जनवरी को गोविंदपुरी, कालकाजी की गली नंबर 1 में AAP वर्करों को धमकी दी गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आप की कार्यकर्ता रेखा बस्सी, मणि ममता, संजय गुप्ता, सुनीता पांडे, आराधना, हरि शंकर गुप्ता और शेर सिंह समेत अन्य को धमकाया। ऋषभ विधूड़ी (रमेश बिधूड़ी के भतीजे) के साथ कुणाल भारद्वाज, मनीष के अलावा कई बीजेपी कार्यकर्ता थे। पीड़ितों के कॉलर भी पकड़े गए और शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकियां दी गईं।
पहले भी लिख चुकीं चिट्ठी
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी इससे पहले भी चुनाव आयोग को चिट्ठी लिख चुकी हैं। उन्होंने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और काटने को लेकर सवाल उठाए थे। आतिशी ने आरोप लगाया था कि नई दिल्ली विधानसभा सीट पर वोटों को लेकर गड़बड़ी की जा रही है। गलत तरीके से वोट काटे जा रहे हैं। आतिशी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को इसके बाद भी एक पत्र लिखा था। इसमें फिर से वोटों में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया था। आतिशी के अनुसार नई दिल्ली विधानसभा सीट पर हजारों वोट काटकर नए जोड़े गए। वोटर लिस्ट में 15 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच 10500 नए वोट जोड़ने और 6167 वोट काटने के आवेदन आए थे।
संबंधित खबरें
हड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
11 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
13 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
13 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
14 hrs agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
14 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
18 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
19 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
21 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines