Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections 2025) अच्छे से संपन्न हो गए हैं, अब इंतजार है 8 फरवरी का जब रिजल्ट सामने आ जाएंगे। सभी को जानने की बेसब्री है कि इस बार दिल्ली में किसकी सरकार बनने वाली है? एग्जिट पोल में 10 में से 8 पोल में ‘बीजेपी’ (BJP) आगे चल रही है तो सिर्फ 2 पर ‘आप’ (Aap) नजर आ रही है, लेकिन ‘कांग्रेस’ (Congress) का तो कहीं नाम भी नहीं है। लेकिन एस्ट्रोलॉजर अंकित ने तो 1 महीने पहले ही बता दिया था कि इस बार किसकी सरकार बनेगी और किसका होगा बुरा हाल?
आम आदमी पार्टी करेगी खराब परफॉर्मेंस
एस्ट्रोलॉजर अंकित ने एक महीने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी की आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल की लीडरशिप में इस बार अपना सबसे खराब प्रदर्शन करेगी। वो इस बार सत्ता से बिल्कुल दूर रहेगी और अपने दम पर सरकार बनाने की जो हैसियत है आम आदमी पार्टी की वो इस बार सिंगल लार्जेस्ट पार्टी नहीं बनने वाली है। उनका कहना है कि इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनती हुई नहीं दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सिर्फ 30-35 सीट पर ही सिमटकर रहने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: अमेरिका से निकाले गए अवैध हैं, विक्टिम नहीं, US ने ट्रैजिक स्टोरीज पर सुनाया नया फरमान
मोदी सरकार का क्या हाल
एस्ट्रोलोजर ने बीजेपी सरकार के बारे में भी बात की और कुंडली के आधार पर कहा कि बीजेपी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को दिल्ली में हुई थी। उस आधार पर देखा जाए तो इस बार बीजेपी की दशाएं काफी अच्छी हैं और वो इस बार अच्छा परफॉर्मेंस करती हुई नजर आ रही है। उसके मुकाबले आम आदमी पार्टी थोड़ा डाउन जा रही है।
कांग्रेस पतन की ओर है
अंकित ने कांग्रेस के बारे में बात करते हुए शॉकिंग खुलासा किया कि कांग्रेस सरकार अपने पतन की ओर है। उम्मीद है कि वो इस बार दहाई के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाएगी। उनसे बोला गया कि हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, लेकिन इस बार तो राहुल गांधी की छवि भी सुधरी है। उनकी यात्राओं ने लोगों को प्रभावित किया है। ऐसे में तो लग रहा था कि वो आगे आने वाली है।
कड़ी होगी टक्कर
एस्ट्रोलोजर ने एक शॉकिंग खुलासा भी किया कि इस बार किसी भी सरकार को बहुमत मिलता हुआ नजर नहीं आ रहा है। उनका कहना है कि इस बार जोड़-तोड़ वाली सरकार होगी। उन्होंने बीजेपी की ओर इशारा करते हुए कहा कि कौन जोड़-तोड़ में ज्यादा माहिर है वो तो ऑडियंस समझ सकती है, हालांकि उन्होंने साफ-साफ नाम नहीं लिया।
यह भी पढ़ें: ज्योतिष की नजर में दिल्ली में किसकी सरकार? रिजल्ट से पहले ही पलटते दिखे परिणाम
संबंधित खबरें
करोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
16 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
16 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
2 days agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines