Delhi Assembly Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में पार्टी ने 26 कैंडिडेट्स का ऐलान किया है। जिसमें 16 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनको पहली बार मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस ने 50 फीसदी नए उम्मीदवारों का दांव खेला है। अधिकतर लोग पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। नए चेहरों को भी मौका दिया जाए, इसके पीछे पार्टी नेतृत्व की यही रणनीति रही है। सूत्रों के मुताबिक नए चेहरों को मौका दिए जाने से पार्टी के कई वरिष्ठ नेता नाराज हैं। इनका मानना है कि कैंडिडेट ऐसा होना चाहिए, जिसको लोग जानते हों।
यह भी पढ़ें:राशनकार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, योगी सरकार गेहूं-चावल के साथ देगी ये 2 पोषक अनाज
कुछ सीटों पर सीनियर नेताओं की अनदेखी के आरोप भी लग रहे हैं। दूसरी लिस्ट पर सवाल उठ रहे हैं। दबी जुबान में ये भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने सीधे तौर आप और बीजेपी के लिए कहीं न कहीं काम आसान किया है। कांग्रेस की दो लिस्टों में अब तक 47 प्रत्याशियों का ऐलान हो चुका है। पहली लिस्ट में 21 प्रत्याशी उतारे गए थे। फिलहाल 23 सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान होना बाकी है।
यह भी पढ़ें:वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए अहम खबर, तीन दिन के लिए बाजार, दुकानें, रेस्टोरेंट सब बंद
जंगपुरा से कांग्रेस ने पूर्व मेयर फरहाद सूरी को टिकट दिया है। उनके सामने आप ने पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का उतारा है।दिल्ली कैंट से कांग्रेस ने मिलिट्री बैकग्राउंड के रिटायर्ड ब्रिगेडियर प्रदीप उपमन्यु पर दांव खेला है। कई ऐसे लोगों को टिकट कटे हैं, जो दावेदारी फाइनल मान रहे थे। कुछ प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनको आप ने टिकट नहीं दिया। ऐसे नेताओं को कांग्रेस ने उनकी मनमाफिक सीट से टिकट दिया है। जिसके बाद मुकाबला रोमांचक हो गया है।
महरौली से पार्टी ने पूर्व मेयर सतबीर की वाइफ पुष्पा सिंह पर दांव खेला है। संगम विहार से पूर्व MLA शीशपाल के बेटे हर्ष चौधरी और तीन जिलाध्यक्षों राजेश चौहान, गुरचरण सिंह राजू व धर्मपाल चंदेला को टिकट दिया गया है। पूर्व MLA राजेश लिलोठिया को सीमा पुरी से मैदान में उतारा है। वे 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं।
इन नए चेहरों पर लगाया दांव
कांग्रेस ने इस बार रिठाला से सुशांत मिश्रा, मंगोलपुरी से हनुमान चौहान, त्रिनगर सीट से सतेंद्र शर्मा, मोती नगर से राजेंद्र नामधारी पर दांव खेला है। वहीं, मटियाला सीट से रघुवेंद्र शौकीन, बिजवासन से देवेंद्र सहरावत, दिल्ली कैंट से प्रदीप कुमार उपमन्यु, राजेंद्र नगर सीट से विनीत यादव और महरौली से पुष्पा सिंह को मैदान में उतारा है। देवली से राजेश चौहान, संगम विहार से हर्ष चौधरी, त्रिलोकपुरी से अमरदीप, कोंडली से अक्षय कुमार, लक्ष्मी नगर से सुमित शर्मा, गोकुलपुर से प्रमोद कुमार जयंत और करावल नगर से डॉ. पीके मिश्रा को टिकट दिया गया है। उपरोक्त सभी चेहरे नए हैं। कांग्रेस को नए चेहरों का कितना फायदा मिलेगा, यह देखने वाली बात होगी?
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
46 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मंजूरी
59 mins agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
2 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
3 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
4 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
4 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
6 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
9 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
20 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines