Delhi Assembly Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होगी, 8 फरवरी को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी, इसका पता तो रिजल्ट के बाद लगेगा? दिल्ली में जीत के लिए आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस लोगों के बीच अलग-अलग दावे कर रही हैं। एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार सी वोटर के फाउंडर यशवंत देशमुख के मुताबिक पूरी बाजी महिलाओं के हाथ में हैं।
यह भी पढ़ें:Delhi Election: दिल्ली की इस सीट पर पूर्वांचली मतदाताओं का रुख तय करेगा हार-जीत, जानें समीकरण
सभी पार्टियां जीत के लिए महिलाओं पर फोकस कर रही हैं। महिलाओं के बीच सर्वे किया जाएगा कि वे किस पार्टी के पक्ष में हैं? विभिन्न पार्टियों ने महिलाओं को लुभाने के लिए हर महीने खाते में पैसे देने का ऐलान किया है। सी वोटर फाउंडर के अनुसार अब तक के सर्वे में पुरुष वोटरों के बीच कांटे का मुकाबला दिखा है। महिला वोटर आप के साथ दिख रही हैं। अगर ये लीड बनी रही तो हो सकता है कि आप की सीटें घट जाएं, लेकिन वह सरकार बना सकती है।
भाजपा को लेकर सर्वे में क्या?
महिलाओं के बीच आप और बीजेपी में लगभग 8-10 फीसदी का गैप है। केजरीवाल की पार्टी और बीजेपी दोनों ही महिलाओं को साधने के लिए कोशिशें कर रही हैं। आप की बिजली, मोहल्ला क्लीनिक, पानी जैसी योजनाएं महिलाओं की बीच पैठ बनाने में सफल रही हैं। सी वोटर सर्वे के 15 जनवरी के आंकड़ों के मुताबिक 51 फीसदी वोटर आप के पक्ष में हैं। ये सरकार नहीं बदलना चाहते। वहीं, 45 फीसदी लोग मानते हैं कि सरकार में बदलाव होना चाहिए। सर्वे के मुताबिक सरकार बदलने की मांग रखने वाले लोग कांग्रेस के बजाय बीजेपी को तरजीह दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें:दिल्ली की इस सीट पर AAP और BJP में कड़ी टक्कर, जिस पार्टी का बना विधायक; उसकी आई सरकार
भाजपा का वोट शेयर और सीटों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। भाजपा के स्टार प्रचारकों, जातिगत समीकरणों और हिंदुत्व के मुद्दे की वजह से वोटों का ध्रुवीकरण हो सकता है। बीजेपी चुनाव में सीएम आतिशी को घेरने के लिए अफजल गुरु का मुद्दा उठा चुकी है। हालांकि ये सिर्फ सर्वे है, असल में स्थिति नतीजे आने के बाद ही स्पष्ट होगी। सी वोटर सर्वे के 6 जनवरी के आंकड़ों में बताया गया था कि 46 फीसदी लोग सरकार बदलना चाहते हैं और 49 फीसदी सरकार नहीं बदलना चाहते हैं। पिछली बार की तुलना इस बार आम आदमी पार्टी को थोड़ा फायदा हुआ है।
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
3 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
5 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
7 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
10 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
10 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
11 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
13 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
13 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
14 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines