Delhi Elections BJP-JDU Seat Sharing: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस तैयारी के साथ चुनावी रण में उतर चुकी हैं। तीनों राष्ट्रीय दलों के अलावा दूसरे राज्यों की पार्टियां भी इस बार दिल्ली के चुनावी रण में किस्मत आजमाने को तैयार हैं। बिहार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) भी दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है, लेकिन नीतीश कुमार की पार्टी भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी में है।
जानकारी सामने आई है कि दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही औरसूत्रों के अनुसार, इस बार जदयू ने भाजपा ने पिछली बार के मुकाबले ज्यादा सीटें मांगी हैं, क्योंकि दिल्ली में करीब 15 विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जिन पर बिहारी और पूर्वांचल का वोट बैंक है। इसलिए जदयू ने इस बार भाजपा से 4 से 6 सीटें मांगी हैं, ताकि दिल्ली विधानसभा में कोटा बढ़े।
यह भी पढ़ें:‘AAP ने तार-तार की राजनीतिक मर्यादा’; BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी भड़के, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उठाए सवाल
भाजपा से यह 6 सीटें मांग रही जदयू
ABP की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जदयू को 2 विधानसभा सीटें बुराड़ी और संगम विहार दी थीं, लेकिन इस बार जदयू 4 से 6 सीटें मांग रही है। इस बार जदयू दिल्ली पूर्वांचली बहुल विधानसभा सीटों पर दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 लड़ना चाहती है।
इन सीटों में बुराड़ी, किराड़ी, संगम विहार, बदरपुर, ओखला, द्वारका, पालम विधानसभा सीटें शामिल हैं। इन छहों सीटों पर बिहारी और पूर्वांचली वोटबैंक ज्यादा है। अगर यह सीटें जदयू जीत जाती है तो दिल्ली का बिहार और पूर्वांचल वोट बैंक पार्टी के खाते में आ जाएगा।
साल 2020 में बुराड़ी सीट से जदयू के शैलेंद्र कुमार को AAP के संजीव झा ने हराया था। संजीव को 62.81 और शैलेंद्र को 23.14 प्रतिशत वोट मिले थे। संगम विहार से जदयू के शिव चरण गुप्ता को AAP के दिनेश मोहनिया ने हराया था। दिनेश को 75345 और शिव चरण को 32823 वोट मिले थे।
यह भी पढ़ें:Delhi Election: ‘आप’ का कैंपेन सॉन्ग लॉन्च, अरविंद केजरीवाल बोले- शादियों-बर्थडे पर बजाएं गाना
चुनाव की तारीखों का हो चुका ऐलान
बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को मतगणना होगी। आम आदमी पार्टी इस बार सभी 70 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है और सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा भी कर चुकी है।
संबंधित खबरें
'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
4 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
5 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
6 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
6 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
6 hrs agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
9 hrs ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
11 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
23 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines