BJP fourth candidate list Delhi elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पार्टी ने आज 9 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी। पार्टी अब तक 70 में से 68 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है। दो सीटें उसने अपने सहयोगियों जेडीयू और एलजेपी के लिए छोड़ी है। बुराड़ी से जेडीयू और एलजेपी (आर) देवली सीट से चुनाव लड़ सकती है। बता दें कि इससे पहले बीजेपी ने तीन लिस्ट के जरिए 59 उम्मीदवारों का ऐलान किया था। पार्टी ने ग्रेटर कैलाश सीट से मंत्री सौरभ भारद्वाज के खिलाफ शिखा राय को उम्मीदवार बनाया है।
बीजेपी ने बवाना से रवींद्र कुमार को, वजीरपुर से पूनम शर्मा, दिल्ली कैंट से भुवन तंवर को प्रत्याशी बनाया है। वहीं संगम विहार से चंदन कुमार चौधरी, ग्रेटर कैलाश से शिखा राय, त्रिलोकपुरी से रविकांत उज्जैन, शाहदरा से संजय गोयल को उतारा है।
पार्टी ने मुस्लिम बहुल बाबरपुर से अनिल वशिष्ठ और गोकलपुर से प्रवीण निमेष को टिकट दिया है। बता दें कि बीजेपी अब 68 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। वहीं दो सीटें उसने एनडीए के सहयोगियों जेडीयू और एलजेपी के लिए छोड़ी है।
ये भी पढ़ेंः Delhi Election का सबसे अमीर उम्मीदवार कौन? CM आतिशी और रमेश बिधूड़ी भी पीछे
बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट
बीजेपी ने बुधवार रात को 40 स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट जारी की थी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चैहान, मनोहर लाल खट्टर, पीयूष गोयल, धर्मेंन्द्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी और गिरिराज सिंह को स्टार प्रचारक बनाया है।
बीजेपी ने पूर्वांचल के कई नेताओं को भी स्टार प्रचारक बनाया है। इसमें सांसद मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव का नाम शामिल है। इसके साथ ही पार्टी ने 7 मुख्यमंत्रियों को भी मैदान में उतारा है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, देवेंद्र फडणवीस, पुष्कर सिंह धामी, हिमंत बिस्वा सरमा, भजनलाल शर्मा, नायब सिंह सैनी और मोहन यादव का नाम शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः Video: Delhi की आधी आबादी के मन में क्या है? विश्वास सीट का चुनावी समीकरण
संबंधित खबरें
पैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
2 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
2 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
4 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
17 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
17 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
20 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
21 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
22 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
1 day agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines