Badli Assembly Seat: दिल्ली की इस सीट पर कौन किस पर भारी? जानें समीकरण

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार बीजेपी, आप और कांग्रेस में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। बादली सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं। सभी पार्टियां जीत दर्ज करने के लिए जी-जान से जुटी हैं।

Delhi Assembly Elections 2025

Delhi Assembly Elections: दिल्ली की बादली विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP), आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। बादली 70 सीटों में अहम विधानसभा क्षेत्र माना जाता है, जो उत्तर पश्चिमी दिल्ली संसदीय इलाके में आती है। इस सीट पर 237947 कुल वोटर्स हैं, जिनमें पुरुषों की संख्या 130522 और महिलाओं की संख्या 107385 हैं। 40 वोट थर्ड जेंडर्स के हैं। इस बार आप ने यहां से मौजूदा विधायक अजेश यादव पर दांव खेला है। बीजेपी ने दीपक चौधरी और कांग्रेस ने देवेंद्र यादव को टिकट दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र यादव कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भी हैं। अजेश यादव की नजर हैट्रिक पर है, वे पहले लगातार दो चुनाव में जीत हासिल कर चुके हैं। 2015 में पहली बार इसी सीट से विधायक बने थे। 2020 में दोबारा जीत हासिल की। 2015 में अजेश ने 72795 वोट हासिल किए थे। बीजेपी ने तब राजेश यादव और कांग्रेस ने देवेंद्र यादव को टिकट दिया था। देवेंद्र को 37419 और राजेश को 28238 वोट मिले थे। 2020 में अजेश यादव ने 69427 वोट हासिल किए थे। बीजेपी ने उनके सामने विजय भगत को टिकट दिया था। विनय भगत को 40333 और कांग्रेस के देवेंद्र यादव को 27483 वोट मिले थे।

विज्ञापन

बीजेपी लगा चुकी है यहां से हैट्रिक

अजेश ने 29 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की थी। बीजेपी कैंडिडेट दीपक चौधरी DUSU के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस समय उनकी पत्नी गायत्री समयपुर बादली से बीजेपी की पार्षद भी हैं। इस सीट पर यादव वोटर्स निर्णायक हैं। ऐसे में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं। अभी तक इस सीट पर 3 बार बीजेपी, 2-2 बार कांग्रेस और आप को जीत मिली है। बीजेपी के जयभगवान ने 1993, 1998 और 2003 में लगातार जीत हासिल कर हैट्रिक लगाई थी। उसके बाद कभी बीजेपी नहीं जीत सकी। बाद में लगातार 2 बार कांग्रेस और फिर लगातार 2 बार आप को जीत मिली। बादली दिल्ली के उत्तर पश्चिमी जिले में स्थित है।

विज्ञापन

इस इलाके में टूटी सड़कें, सीवरेज और सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण न होना बड़े मुद्दे हैं। कई इलाकों में लोग स्ट्रीट लाइटें लगवाने की मांग भी कर रहे हैं। आप की इस बार हैट्रिक लगेगी या कांग्रेस-बीजेपी कोई कमाल कर पाएगी, यह देखने वाली बात होगी। बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी। 8 फरवरी को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख वोटर हैं। इनमें पुरुषों की संख्या 83.49 लाख और महिलाओं की संख्या 71.74 लाख हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ