---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Manthan 2025: рджрд┐рд▓реНрд▓реА рдЪреБрдирд╛рд╡ рдХреЗ рд▓рд┐рдП AAP рдХрд┐рддрдиреА рддреИрдпрд╛рд░? CM рдЖрддрд┐рд╢реА рдХрд╛ рдПрдХреНрд╕рдХреНрд▓реВрд╕рд┐рд╡ рдЗрдВрдЯрд░рд╡реНрдпреВ

Delhi Assembly Elections 2025: рджрд┐рд▓реНрд▓реА рд╡рд┐рдзрд╛рдирд╕рднрд╛ рдЪреБрдирд╛рд╡ 2025 рдореЗрдВ рдЖрдо рдЖрджрдореА рдкрд╛рд░реНрдЯреА рд▓рдЧрд╛рддрд╛рд░ рдЪреМрдереА рдмрд╛рд░ рд╕рд░рдХрд╛рд░ рдмрдирд╛рдиреЗ рдХреА рдХреЛрд╢рд┐рд╢ рдореЗрдВ рдЬреБрдЯреА рд╣реИред рдЪреБрдирд╛рд╡ рдкреНрд░рдХрд┐рдпрд╛ рд╢реБрд░реВ рд╣реЛ рдЪреБрдХреА рд╣реИ, рдХрд▓ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди рдХрд╛ рдЖрдЦрд┐рд░реА рджрд┐рди рд╣реИред рдЗрд╕ рдмреАрдЪ рджрд┐рд▓реНрд▓реА рд╕реАрдПрдо рдЖрддрд┐рд╢реА рдиреЗ рдиреНрдпреВрдЬ24 рдХреЗ рдХрд╛рд░реНрдпрдХреНрд░рдо рдордВрдерди рдореЗрдВ рд╣рд┐рд╕реНрд╕рд╛ рд▓рд┐рдпрд╛ред рдЗрд╕ рджреМрд░рд╛рди рдЙрдиреНрд╣реЛрдВрдиреЗ рдХреНрдпрд╛ рдХреБрдЫ рдХрд╣рд╛, рджреЗрдЦреЗрдВ рдПрдХреНрд╕рд▓реВрд╕рд┐рд╡ рдЗрдВрдЯрд░рд╡реНрдпреВред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

CM Atishi Exclusive Interview: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का आगाज हो चुका है। 17 जनवरी नामांकन की अंतिम तिथि है। आम आदमी पार्टी दिल्ली में लगातार चौथी बार सरकार बनाने की कोशिश में जुटी है। दिल्ली में इस बार आम आदमी पार्टी का मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी से है। हालांकि लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन था, लेकिन विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं। इस बीच सीएम आतिशी आतिशी ने न्यूज24 के कार्यक्रम मंथन 2025 में हिस्सा लिया। सीएम आतिशी ने गठबंधन, बीजेपी के आरोपों, चुनाव की रणनीति पर खुलकर चर्चा की। देखिए न्यूज24 का एक्सलूसिव इंटरव्यू।

सवाल- दिल्ली पूर्ण राज्य नहीं है, शीला दीक्षित के समय भी ऐसा ही था, उस समय अटल बिहारी की सरकार केंद्र में थी, उस वक्त भी एलजी के साथ हर सप्ताह मीटिंग होती थी, इस बार ऐसा क्यों नहीं हो पाया?
जवाब- हमारी सरकार 2015 में बनी थी। जो शक्तियां शीला जी के समय दिल्ली की सरकार को मिलती थी, वह सभी शक्तियां मई 2015 में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नोटिस निकालकर छीन ली। अफसरों पर अब दिल्ली सरकार का कंट्रोल नहीं होगा। 8 साल तक हमने कोर्ट में लड़ाई लड़ी। कोर्ट ने उनके डिसीजन को गलत करार दिया। इसके कुछ दिन बाद ही वे नया नोटिफिकेशन लेकर आ गए।

---विज्ञापन---

सवाल- आप दिल्ली की सबसे पढ़ी लिखी मुख्यमंत्री हैं, इसके बावजूद आपने सीएम की कुर्सी को खाली छोड़ रखी है, लोकतांत्रिक तरीके से देखा जाए तो ये कितना ठीक है?
जवाब- दिल्ली के मुख्यमंत्री का पद खाली नहीं है, मैंने शपथ ली हैं। दिल्ली के लोगों को पता है कि केजरीवाल जी के साथ गलत हुआ। ऐसा ईमानदार नेता देश के इतिहास में कभी नहीं आया। पहले उनके काम रोके। उन्होंने हमारे सभी मंत्रियों को जेल में डाला।

सवाल- क्या आपने कभी सोचा था कि आप दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी?
जवाब- ऐसा मैंने कभी नहीं सोचा था। हमारी नजर में दिल्ली का एक ही सीएम हैं अरविंद केजरीवाल जी। उनके प्रति दिल्ली की जनता के मन अपार प्रेम है। वे पद यात्रा के दौरान जनता से कैसे मिल रहे थे, ये सभी ने देखा। जब वे जेल से बाहर आए तो पदयात्रा के दौरान लोगों ने उनका जबरदस्त स्वागत किया, क्योंकि वे निर्दोष थे। लोग उनसे लिपट जाते थे। बुजुर्ग महिलाएं उनके सिर पर हाथ फेरती है।

---विज्ञापन---

सवाल- दिल्ली की सबसे मजबूत मुख्यमंत्री प्रेस वार्ता के दौरान रोने क्यों लगती है?
जवाब- जब परिवार की बात आती है तो हम इमोशनल हो जाते हैं। रमेश बिधूड़ी ने सिर्फ मुझे और प्रियंका गांधी को गलत शब्द नहीं कहे, उन्होंने मेरे बुजुर्ग माता-पिता को भी अपशब्द कहे। हर इंसान अपनी भाषा के जरिए अपना चरित्र दिखाता है। मुझे लगता है चुनाव लड़ते-लड़ते बिधूड़ी जी पिछले एक सप्ताह में अपना चरित्र दिखा दिया।

सवाल- दिल्ली की सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी सीएम कितने घंटे काम करती हैं?
जवाब- ये आजकल फैशन हो गया है कि आप कितने घंटे काम करते हैं? मुझे ऐसा लगता है कि ये जरूरी नहीं है कि आपने कितने घंटे काम किया है? ये ज्यादा जरूरी है कि आपने दिल्ली के लोगों को क्या डिलीवर किया? अब चाहे वह 6 घंटे में डिलीवर हो या 8 घंटे में। मैं 16 घंटे काम करने के बाद भी दिल्ली के लोगों को बिजली, अच्छे स्कूल, हाॅस्पिटल नहीं दे पाऊं तो फिर 18 घंटे काम करने का कोई मतलब नहीं है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः ‘दिल्ली में यमुना तो हुई नहीं, AAP ही साफ होगी,’ Manthan 2025 में बोले BJP सांसद अनुराग ठाकुर

सवाल- इस बार का चुनाव आप के लिए कितना मुश्किल है?
जवाब- हर बार का चुनाव मुश्किल होता है। कोई भी चुनाव आसान नहीं होता हैं। क्या दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल के काम से खुश है? अगर हैं तो वे आप को वोट देंगे और नहीं है तो वे किसी और को वोट देंगे।

---विज्ञापन---

सवाल- बीजेपी इस बार के चुनाव में भ्रष्टाचार, घोटाले और यमुना जी की सफाई का मुद्दा बना रही है, इन मुद्दों के लिहाज से यह चुनाव कितना मुश्किल है?
जवाब- यह दिल्ली के लोगों के मुद्दे नहीं है, ये मीडिया और बीजेपी की प्रेस वार्ता के मुद्दे हैं। दिल्ली का मुद्दा यह है कि भयंकर गर्मी में भी दिल्ली के लोगों को 24 घंटे बिजली मिली। एनसीआर के बाकी इलाकों में 6 से 8 घंटे के पावर कट लग रहे थे। पब्लिक और प्रेस वार्ताओं के मुद्दों में बड़ा अंतर है।

ये भी पढ़ेंः Manthan 2025: पहले दिल्ली, फिर बिहार; चिराग पासवान कितने तैयार? देखें Exclusive इंटरव्यू

---विज्ञापन---

First published on: Jan 16, 2025 09:28 PM

End of Article

About the Author

Rakesh Choudhary

рд░рд╛рдХреЗрд╢ рдЪреМрдзрд░реА рдиреНрдпреВрдЬ 24 рд╡реЗрдмрд╕рд╛рдЗрдЯ рдореЗрдВ рд╕реАрдирд┐рдпрд░ рд╕рдм рдПрдбрд┐рдЯрд░ рдХреЗ рдкрдж рдХрд╛рд░реНрдпрд░рдд рд╣реИрдВред рдкрд┐рдЫрд▓реЗ 8 рд╡рд░реНрд╖реЛрдВ рд╕реЗ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдХреНрд╖реЗрддреНрд░ рдореЗрдВ рдХрд╛рдо рдХрд░ рд░рд╣реЗ рд╣реИрдВред рдореВрд▓рд░реВрдк рд╕реЗ рдЬреЛрдзрдкреБрд░ (рд░рд╛рдЬрд╕реНрдерд╛рди) рдХреЗ рд░рд╣рдиреЗ рд╡рд╛рд▓реЗ рд╣реИрдВред рджрд┐рд▓реНрд▓реА рд╕реЗ рдкрддреНрд░рдХрд╛рд░рд┐рддрд╛ рдФрд░ рдкреЛрд╕реНрдЯ рдЧреНрд░реЗрдЬреБрдПрд╢рди рдХрд░рдиреЗ рдХреЗ рдмрд╛рдж рдЕрдкрдиреЗ рдХрд░рд┐рдпрд░ рдХреА рд╢реБрд░реБрдЖрдд рд╡рд░реНрд╖ 2016 рдореЗрдВ рдЕрдорд░ рдЙрдЬрд╛рд▓рд╛ рдбрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ (рдиреЛрдПрдбрд╛) рд╕реЗ рдХреАред рдЗрд╕рдХреЗ рдмрд╛рдж рд╕рдорд╛рдЪрд╛рд░ рдкреНрд▓рд╕, рджреИрдирд┐рдХ рдЬрд╛рдЧрд░рдг, Inshorts рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдФрд░ рдбреАрдбреА рд╕реНрдкреЛрд░реНрдЯреНрд╕ рдореЗрдВ рднреА рдЕрдкрдиреА рд╕реЗрд╡рд╛рдПрдВ рджреАрдВред рдкреНрд░рд┐рдВрдЯ рдФрд░ рдбрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдореЗрдВ рд░рд╣рдиреЗ рд╣реБрдП рдкрд╛реЕрд▓рд┐рдЯрд┐рдХрд▓ рдмреАрдЯ рдкрд░ рдХрд╛рдо рдХрд┐рдпрд╛ред рдореЗрд░реА рд░реВрдЪрд┐ рд░рд╛рдЬрдиреАрддрд┐рдХ рдФрд░ рдЧреНрд░рд╛рдореАрдг рдЬрдЧрдд рдХреА рдЦрдмрд░реЛрдВ рдореЗрдВ рд╣реИред

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola