---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi Elections: 46 फीसदी उम्मीदवार 5वीं से 12वीं पास, 29 ने नहीं देखा स्कूल का मुंह

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ रहे कई उम्मीदवार निरक्षर हैं। कुछ ने 5वीं पास होने की जानकारी दी है। कई उम्मीदवार 12वीं तक पढ़े लिखे हैं।

---विज्ञापन---

Delhi Assembly Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार चरम पर है। सभी पार्टियों के उम्मीदवार वोटर्स से अपने लिए समर्थन जुटा रहे हैं। राजधानी में 5 फरवरी को वोटिंग होनी है, 8 फरवरी को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। इस बीच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने सभी दलों के उम्मीदवारों का लेखा-जोखा प्रकाशित किया है। उनकी शैक्षणिक योग्यता के बारे में जानकारी दी है। चुनाव लड़ रहे 46 फीसदी (324) उम्मीदवार 5वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक पढ़े लिखे हैं। वहीं, 322 ने खुद को ग्रेजुएट होने की जानकारी दी है। 18 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने डिप्लोमाधारक होने की जानकारी दी है। 29 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन्होंने खुद को अनपढ़ बताया है। 6 कैंडिडेट ऐसे हैं, जिन्होंने खुद को साक्षर बताया है।

यह भी पढ़ें:दिल्ली की इस सीट पर AAP और BJP में कड़ी टक्कर, जिस पार्टी का बना विधायक; उसकी आई सरकार

---विज्ञापन---

104 कैंडिडेट्स ने खुद को पोस्ट ग्रेजुएट बताया है। पिछले चुनाव में इनकी संख्या 90 थी। 8 उम्मीदवारों ने खुद को डॉक्टरेट बताया है। पिछले चुनाव में उनकी संख्या 11 थी। 394 (56 फीसदी) उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनकी उम्र 41 से 60 साल के बीच है। 196 (28 फीसदी) उम्मीदवारों ने अपनी उम्र 25 से 40 साल के बीच बताई है। 106 प्रत्याशियों की उम्र 61 से 80 साल के बीच है। 3 उम्मीदवारों की उम्र 80 साल से ज्यादा है। आम जनमत पार्टी के उम्मीदवार राजेंद्र सबसे उम्रदराज हैं। उन्होंने अपनी उम्र 88 साल बताई है। आजाद उम्मीदवार भावना और बसपा के हर्षद चड्ढा की उम्र 25 साल है, जो सबसे कम उम्र के उम्मीदवार हैं।

23 उम्मीदवारों की संपत्ति 50 करोड़ से अधिक

699 में 23 कैंडिडेट्स (3 फीसदी) ने खुद की संपत्ति 50 करोड़ से ज्यादा बताई है। 2020 चुनाव में 672 कैंडिडेट्स ने चुनाव लड़ा था, जिसमें 13 प्रत्याशियों (2 फीसदी) ने अपनी संपत्ति 50 करोड़ से ज्यादा बताई थी। इस बार 50 करोड़ से अधिक संपत्ति बताने वाले 5 कैंडिडेट अरबपति हैं। बीजेपी के 68 में 3 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी संपत्ति 50 करोड़ से ज्यादा बताई है। कांग्रेस और आप के 70 उम्मीदवारों में 1-1 प्रत्याशी ने खुद को अरबपति बताया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:Delhi Election: दिल्ली की इस सीट पर पूर्वांचली मतदाताओं का रुख तय करेगा हार-जीत, जानें समीकरण

First published on: Jan 28, 2025 11:16 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola