'चुनाव प्रक्रिया की कितनी धज्जियां उड़ाई जाएंगी'; प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्यों भड़कीं दिल्ली CM आतिशी?

Delhi CM Atishi Press Conference: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा को आड़े हाथों लिया। दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग के एक्शन पर सवाल उठाए। कालकाजी के गोविंदपुरी में हुए घटनाक्रम के बाद कार्रवाई पर बात करने के लिए उन्होंने मीडिया को बुलाया था।

Delhi CM Atishi

Delhi CM Atishi

Delhi CM Atishi Press Conference: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आज कालकाजी विधानसभा क्षेत्र के गोविंदपुरी इलाके में हुए हंगामे को लेकर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके रमेश बिधूड़ी की गुंडागर्दी पर भड़ास निकाली। भाजपा, दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग को आड़े हाथों लिया। भाजपा और दिल्ली में पार्टी की मानमानी पर सवाल उठाए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी अपनी बात रखी।

विज्ञापन

विज्ञापन

मुख्यमंत्री आतिशी ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि कल रात खबर मिली कि रमेश बिधूड़ी के लोग कालकाजी में झुग्गी वालों को धमका रहे थे। GPS टैग फोटो हमारे पास हैं, जो बता रहे हैं कि रोहित चौधरी नाम का व्यक्ति साइलेंस पीरियड में भी रात में मौजूद था। हमारी शिकायत पर पुलिस इन्हें लेकर गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक गाड़ी में रमेश बिधूड़ी के कुछ लोग घूम रहे थे। उनके भतीजे अनुज बिधूड़ी उस गाड़ी में थे। यह सभी तुगलकाबाद के निवासी हैं। SHO ने इन्हें देखा और सबके सामने फरार करा दिया। इससे ध्यान हटाने के लिए पुलिस वालों ने 2 लोकल लड़कों की पिटाई की, जो वॉयलेशन का वीडियो बना रहे थे।

आतिशी ने कहा कि हमारे पास वीडियो है कि जिसमें पुलिस वाले दोनों लड़कों को लात मारते दिख रहे हैं। बिना FIR के उन्हें रात 1 बजे से सुबह 6 बजे तक पुलिस स्टेशन में रखा गया। एक मुहावरा है कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे… पुलिस को और चुनाव आयोग की टीम को मैंने बुलाया और मुझ पर ही कार्रवाई हो रही है, जबकि रमेश बिधूड़ी के लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। राजीव कुमार अपनी सोती हुई आत्मा को जगाइए और बताइए कि कब तक चुनावी प्रक्रिया की धज्जियां उड़ाएंगे। हम सुबह से मिलने के लिए समय मांग रहे हैं, रिपोर्ट करने वालों को पुलिस बर्बरता से मार रही है, लोकतंत्र राजीव कुमार के हाथ में है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ