Delhi Assembly Election Exit Poll 2025: 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया गया। दिल्ली में कई सीटें हैं जहां पर मुस्लिम वोट ज्यादा है। इस चुनाव में दिल्ली की ओखला और मुस्तफाबाद विधानसभा सीटें काफी चर्चा में रहीं, क्योंकि इन दोनों सीटों पर इस बार असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। मुसलमानों ने इस चुनाव में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। मुसलमानों के वोट AIMIM, AAP, कांग्रेस के अलावा BJP को भी मिले हैं। इस बार मुसलमानों का वोट बंट गया है, जिससे सीधे तौर पर भाजपा को फायदा मिल सकता है।
ओखला और मुस्तफाबाद का मिजाज
दिल्ली में ओखला और मुस्तफाबाद बहुल मुस्लिम इलाके हैं। ओखला में असदुद्दीन ओवैसी ने शिफा-उर-रहमान शामिल के लिए जमकर प्रचार किया। इसके पहले तक यहां के ज्यादातर वोट AAP की झोली में जाते रहे हैं। लेकिन इन सीटों पर ओवैसी की एंट्री से चुनाव बदल गया। दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को ओवैसी ने मुस्तफाबाद सीट से उतारा। वहीं, आप ने इस सीट पर आदिल अहमद खान को उतारा है।
ओखला सीट पर आम आदमी पार्टी के नेता अमानतुल्लाह खान के खिलाफ कांग्रेस ने अरीबा खान को अपना उम्मीदवार बनाया है। जिसके लिए राहुल गांधी और प्रियंका की प्रभावी रैलियों से इस सीट पर अमानतुल्लाह के वोट कट सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Delhi Assembly Election 2025 Exit Polls: 10 एग्जिट पोल में BJP को बहुमत, 2 में AAP की सरकार बनने का अनुमान
मुसलमान का वोट बंट गया?
दिल्ली की सभी मुस्लिम बहुल सीटों पर मिला-जुला असर दिखा है। इन सीटों पर ज्यादातर मुसलमानों ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के अलावा AIMIM पर भी भरोसा दिखाया है। इसके पहले तक मुसलमानों के ज्यादातर वोट आम आदमी पार्टी को मिलते थे। वहीं, बाकी के वोट BJP को जाते थे, लेकिन इस बार कांग्रेस, आप और AIMIM का आपस में ही इन सीटों पर कड़ा मुकाबला है। ओखला में की जनता आप के उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान से इस बार कई मुद्दों को लेकर नाराज दिख रहे हैं। जिसकी वजह से भी मुसलमानों के वोट बंट सकते हैं। जहां पर मुसलमानों के वोट बंट गए हैं, वहां पर सीधा फायदा भाजपा को मिल सकता है।
कहां पर कितनी वोटिंग?
मुस्लिम इलाकों में इस बार बंपर वोटिंग हुई है। जिसमें चांदनी चौक में 55.96 फीसदी, मटियामहल में 65.10 फीसदी, बल्लीमारन में 63.87 फीसदी, ओखला में 54.90 फीसदी, सीमापुरी में 65.27 फीसदी, सीलमपुर में 68.70 फीसदी, बाबरपुर में 65.9 फीसदी, मुस्तफाबाद में 69.00 फीसदी, करावल नगर में 64.44 फीसदी और जंगपुरा में 57.42 फीसदी वोटिंग हुई। वोटिंग के यह आंकड़ें शीम 5 बजे तक के हैं।
ये भी पढ़ें: EXIT POLL कितने सही-कितने गलत: 2020 के दिल्ली चुनाव में ये रहा था हाल
संबंधित खबरें
करोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
15 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
15 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
23 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
2 days agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines