हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Delhi Assembly Election: क्या है दिल्ली पुलिस का क्यूआर कोड इनिशिएटिव? लोगों को इस तरह मिलेगी मदद

QR Code initiative by Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने मतदान और मतगणना के दिन दिशा-निर्देशों तक क्विक एक्सेस के लिए क्यूआर कोड पहल शुरू की है, जिससे पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित हो सके। आइए इसके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Delhi Police

QR Code initiative by Delhi Police: दिल्ली 5 फरवरी 2025 को विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है, वहीं वोट की काउंटिंग 8 फरवरी को होगी। चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से कई अहम घोषणाएं की जा रही हैं। इन्हीं घोषणाओं में से एक जरूरी पहल दिल्ली पुलिस द्वारा भी की गई है। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा के निर्देशानुसार, चुनाव सेल ने मतदान और मतगणना से जुड़े सामान्य दिशा-निर्देशों के लिए एक क्यूआर कोड (QR Code) पहल शुरू की है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

क्या है क्यूआर कोड इनिशिएटिव?

यह क्यूआर कोड अलग-अलग एडवर्टाइजमेंट मेटिरियल, सेल्फी पॉइंट स्टैंडीज और वोटिंग सेंटर पर दिखाए जाएंगे, ताकि यह बड़े पैमाने पर जनता तक पहुंच सके। स्मार्टफोन के जरिए इस क्यूआर कोड को स्कैन करने पर यूजर्स एक वेबपेज पर पहुंचेंगे, जहां चुनाव प्रक्रिया से संबंधित निर्देश उपलब्ध होंगे।

जैसा कि हम जानते हैं कि पहले ये निर्देश बुकलेट या ब्रीफिंग के जरिए दिए जाते थे। लेकिन अब, इस नई तकनीकी पहल के जरिए, अधिकारी कभी भी और कहीं भी स्मार्टफोन का उपयोग करके इन निर्देशों को आसानी से देख सकते हैं। यह न केवल प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करता है बल्कि जरूरी जानकारी को तुरंत पहुंचाता है। इससे न केवल अधिकारियों बल्कि आम जनता को भी फायदा होगा, क्योंकि इससे मतदान प्रक्रिया को ट्रांसपेरेंट बनाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

चैम्बर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री की पहल

चुनाव को लेकर दिल्ली के बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन ने भी बड़ी पहल की है। चैम्बर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने घोषणा की है कि वे बिजनेस कम्युनिटी के बीच 100 प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए कैंपेन चलाएंगे। चैम्बर ने जानकारी दी कि वे 700 से अधिक बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन को पत्र भेजेंगे। इसमें छोटे बाजार संघ, औद्योगिक क्षेत्र, बैंक्वेट एसोसिएशन और परिवहन संघ शामिल हैं। इसके साथ ही, सीटीआई ने घोषणा की है कि सबसे अधिक मतदान प्रतिशत वाले 10 मार्केट को विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें – Delhi: चचेरे भाई से था लिव इन रिलेशनशिप, सूटकेस में बंद कर लगा दी आग, पुलिस ने बताई ये वजह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola