---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

प्रवेश वर्मा ने AAP से मांगे 3 सवालों के जवाब, कितने किलोमीटर तक गंदी यमुना नदी…?

Delhi Assembly Election 2025: नई दिल्ली सीट के लिए बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर है। इस सीट पर AAP को टक्कर देने के लिए BJP ने प्रवेश वर्मा को उतारा है, जोकि पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह के बेटे हैं।

---विज्ञापन---

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनावी माहौल है, जिसकी वजह से सियासत गरमाई हुई है। नई दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा लगातार आम आदमी पार्टी पर हमलावर हैं। इस बीच उन्होंने अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखी है। जिसमें प्रवेश वर्मा ने यमुना नदी की सफाई पर सवाल पूछे हैं। इसके पहले भी वह वह डीटीसी बसों में महिलाओं की फ्री यात्रा को लेकर सवाल पूछ चुके हैं।

क्या हैं प्रवेश वर्मा के सवाल?

प्रवेश वर्मा ने 3 सवाल अरविंद केजरीवाल से सीधे तौर पर पूछे हैं। उन्होंने लिखा देश का नागरिक होने के नाते मैं जनता की तरफ से आपसे एक और महत्वपूर्ण सवाल पूछना चाहता हूं जो कि ना सिर्फ नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की जनता (खासकर महिलाएं) बल्कि पूरी दिल्ली की जनता जानना चाहती है।

---विज्ञापन---

पहला सवाल: 2015-2024 के दौरान यमुना नदी को साफ करने के लिए दिल्ली सरकार ने अपने खजाने से कितना बजट खर्च किया? इसके सभी व्यय की सही-सही जानकारी विवरण सहित सार्वजनिक की जाए।

दूसरा सवाल: क्या यमुना नदी की सफाई के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोई आदेश जारी किए थे? अगर हां, तो उनके विवरण की कॉपी जनता के साथ शेयर की जाए।

---विज्ञापन---

तीसरा सवाल: दिल्ली में यमुना नदी के कितने किलोमीटर क्षेत्र को साफ किया गया है और अब भी कितने किलोमीटर गंदा है? इस पर कार्रवाई का पूरा विवरण दिया जाए।

Delhi Assembly Election 2025

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: प्रवेश वर्मा नई मुसीबत में फंसे! कई लोगों ने लीगल नोटिस भेजे, जानें पंजाबियों पर क्या दिया था बयान?

पहले भी लिख चुके हैं चिट्ठी

इसके पहले भी प्रवेश वर्मा डीटीसी की बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा को लेकर सवाल पूछ चुके हैं। उन्होंने अविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर दिल्ली में डीटीसी बसों की संख्या के बारे में पूछा था। इसके अलावा उन्होंने लेडीज स्पेशल बसों के बारे में सवाल करते हुए पूछा कि 2015 से 24 के बीच कितनी बसें शुरू की गईं?

---विज्ञापन---

नई दिल्ली सीट के उम्मीदवार कौन?

नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी की तरफ से अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा से है। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को टिकट दिया है।

ये भी पढ़ें: Delhi Election: युवाओं के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बोले- लगा दी है पूरी टीम

---विज्ञापन---
First published on: Jan 23, 2025 02:37 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola