Delhi Dry Day : दिल्ली में चार दिन शराब की दुकानें बंद रहने वाली हैं. चारों दिन दिल्ली में ड्राई डे घोषित किया गया है। इस दौरान होटल, रेस्तरां और क्लबों में भी शराब नहीं परोसी जाएगी। इसको लेकर दिल्ली सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश में साफ कर दिया गया है कि भले किसी के पास कोई भी लाइसेंस हो लेकिन शराब परोसने या बेचने की अनुमति नहीं है।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी चुनाव के मद्देनजर अगले महीने कम से कम चार दिन तक शराब की बिक्री बंद रहने वाली है। इसको लेकर दिल्ली के आबकारी आयुक्त द्वारा हाल में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। अधिसूचना में कहा गया है कि ड्राई डे के दौरान किसी भी शराब की दुकान, होटल, रेस्तरां, क्लब और शराब बेचने या परोसने वाले प्रतिष्ठानों में शराब बेचने और परोसने की अनुमति नहीं होगी।
आदेश में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 3 फरवरी की शाम 6 बजे से 5 फरवरी की शाम 6 बजे तक ड्राई डे रहेगा। इसके बाद 8 फरवरी को मतगणना वाले दिन भी ड्राई डे रहेगा। आबकारी आयुक्त ने विभिन्न आबकारी लाइसेंसों के लिए आबकारी नियम-2010 के तहत शुष्क दिवस यानी ड्राई डे घोषित किया है।
यह भी पढ़ें : टिकटॉक पर वीडियो बनाना पड़ा भारी, पिंजरे में शेर ने शख्स पर किया हमला, ऐसे बची जान
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान होने वाला है। सभी 70 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होने हैं जबकि 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं, 96 महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं।
यह भी पढ़ें : Viral Video: मजे के चक्कर में पड़ गए लेने के देने; सुपर-ग्लू से प्रैंक करना पड़ा भारी
AAP के स्टार प्रचारक!
आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारकों में अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान समेत सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह के साथ-साथ दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल हैं।
संबंधित खबरें
'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 hr agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
2 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
3 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
3 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
3 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
4 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
5 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
8 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines