हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कांग्रेस से आए नीरज बसोया पर दांव, करावल नगर से मौजूदा विधायक का टिकट कटा; BJP की दूसरी लिस्ट के क्या मायने?

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होनी है, 8 फरवरी को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस से आए नेताओं पर भी पार्टी ने भरोसा जताया है।

विज्ञापन

Delhi Assembly Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 29 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। दूसरी लिस्ट में 5 महिलाओं का नाम भी शामिल है। पहली सूची में पार्टी ने 2 महिलाओं को टिकट दिया था। दूसरी सूची में बीजेपी ने कांग्रेस छोड़कर आए नीरज बसोया को कस्तूरबा नगर से टिकट दिया है। वहीं, पूर्व सीएम मदन लाल खुराना के बेटे हरीश खुराना को मोतीनगर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। ये मदनलाल खुराना की पारंपरिक सीट हुआ करती थी। दूसरी लिस्ट में दो महिला उम्मीदवार SC हैं, कुल 3 उम्मीदवार अनुसूचित जाति से हैं।

यह भी पढ़ें:दिल्ली की इस सीट पर बिहार के वोटर्स का दबदबा, क्या BJP लगा पाएगी AAP के गढ़ में सेंध?

वहीं, अभय वर्मा को लक्ष्मीनगर से टिकट दिया गया है। वे पिछला चुनाव हार गए थे। करावल नगर से मौजूदा विधायक मोहन सिंह विष्ट को बड़ा झटका पार्टी ने दिया है। उनका टिकट काटकर कपिल मिश्रा पर दांव खेला गया है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने 4 जनवरी को पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 2 महिलाओं समेत 29 कैंडिडेट्स का ऐलान किया गया था। अब सिर्फ 12 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान करना बाकी है। आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। कांग्रेस ने अब तक 48 सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान किया है। 22 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया जाना बाकी है।

विज्ञापन

23 फरवरी को समाप्त होना है विधानसभा का कार्यकाल

शुक्रवार रात को भी 41 प्रत्याशियों के चयन के लिए बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। हालांकि सभी सीटों पर चर्चा नहीं होने के बाद मामले को शनिवार को होने वाली सीईसी की बैठक के लिए टाल दिया गया था, जिसके बाद अब दूसरी सूची का ऐलान किया गया है। बता दें कि राजधानी में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने प्रकिया शुरू कर दी है। सोमवार को राजधानी में गजट अधिसूचना जारी कर दी गई थी। शुक्रवार से नामांकन का काम शुरू हो चुका है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 17 जनवरी 2025 तय की गई है। दिल्ली की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त होगा।

ये भी पढ़ेंः Nupur Sharma की दिल्ली BJP में फिर से एंट्री! बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की अटकलें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola