Arvind Kejriwal on Delhi Exit Polls 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल्स के आंकड़ों के बीच आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि पिछले दो घंटे में हमारे 16 उम्मीदवारों के पास फोन आ गए हैं कि ‘आप छोड़ के उनकी पार्टी में आ जाओ, मंत्री बना देंगे और हरेक को 15-15 करोड़ देंगे। अगर इनकी पार्टी की 55 से ज्यादा सीटें आ रहीं हैं तो हमारे उम्मीदवारों को फोन करने की क्या जरूरत है?
हमारा एक भी आदमी नहीं टूटेगा: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “कुछ एजेंसियां दिखा रही हैं कि गाली गलौज पार्टी की 55 से ज्यादा सीट आ रही हैं। पिछले दो घंटे में हमारे 16 उम्मीदवारों के पास फोन आ गए हैं कि “आप” छोड़ के उनकी पार्टी में आ जाओ, मंत्री बना देंगे और हरेक को 15-15 करोड़ देंगे। अगर इनकी पार्टी की 55 से ज्यादा सीटें आ रहीं हैं तो हमारे उम्मीदवारों को फोन करने की क्या जरूरत है? जाहिर तौर पर ये फर्जी सर्वे करवाए ही इसलिए गए हैं ताकि माहौल बनाकर कुछ उम्मीदवारों को तोड़ा जा सके। पर गाली गलौज वालों, हमारा एक भी आदमी नहीं टूटेगा।”
आप उम्मीदवार मुकेश अहलावत ने क्या कहा?
वहीं, सुल्तानपुर माजरा सीट से आप उम्मीदवार मुकेश अहलावत ने एक्स पर लिखा, “मैं मर जाऊंगा, कट जाऊंगा लेकिन कभी अरविंद केजरीवाल जी का साथ नहीं छोडूंगा। मुझे इस नंबर से फोन आया। उसने बोला कि उनकी सरकार बन रही है, मंत्री बना देंगे और 15 करोड़ भी देंगे। “आप” छोड़ के आ जाओ। मैं इनको कहना चाहता हूं कि जो इज्जत केजरीवाल जी ने और “आप” पार्टी ने मुझे दी है, मैं मरते दम तक अपने पार्टी को नहीं छोड़ूंगा।”
आतिशी ने एग्जिट पोल को बताया साजिश
मुकेश अहलावत के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली की सीएम आतिशी ने एक्स पर पोस्ट कहा, “अगर गाली गलौज पार्टी की 50 से ज्यादा सीटें आ रही हैं, तो यह हमारे प्रत्याशियों को संपर्क कर के तोड़ने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? यह दिखा रहा है कि एग्जिट पोल एक साजिश है, आम आदमी पार्टी के विधायक तोड़ने की!
संजय सिंह ने भी लगाया आरोप
बता दें कि इससे पहले आप सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आरोप लगाया था कि भाजपा ने विधायकों की खरीद फरोख्त के लिए 15-15 करोड़ का ऑफर देना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमने अपने विधायकों को सचेत कर दिया है और ऐसे कॉल की रिकॉर्डिंग करने की सलाह दी है।
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
5 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
7 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
12 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
13 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
13 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
15 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
15 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
17 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
17 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines