News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Arvind Kejriwal on Delhi Exit Polls 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल्स के आंकड़ों के बीच आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि पिछले दो घंटे में हमारे 16 उम्मीदवारों के पास फोन आ गए हैं कि ‘आप छोड़ के उनकी पार्टी में आ जाओ, मंत्री बना देंगे और हरेक को 15-15 करोड़ देंगे। अगर इनकी पार्टी की 55 से ज्यादा सीटें आ रहीं हैं तो हमारे उम्मीदवारों को फोन करने की क्या जरूरत है?
अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “कुछ एजेंसियां दिखा रही हैं कि गाली गलौज पार्टी की 55 से ज्यादा सीट आ रही हैं। पिछले दो घंटे में हमारे 16 उम्मीदवारों के पास फोन आ गए हैं कि “आप” छोड़ के उनकी पार्टी में आ जाओ, मंत्री बना देंगे और हरेक को 15-15 करोड़ देंगे। अगर इनकी पार्टी की 55 से ज्यादा सीटें आ रहीं हैं तो हमारे उम्मीदवारों को फोन करने की क्या जरूरत है? जाहिर तौर पर ये फर्जी सर्वे करवाए ही इसलिए गए हैं ताकि माहौल बनाकर कुछ उम्मीदवारों को तोड़ा जा सके। पर गाली गलौज वालों, हमारा एक भी आदमी नहीं टूटेगा।”
कुछ एजेंसीज दिखा रही हैं कि गाली गलौज पार्टी की 55 से ज़्यादा सीट आ रही हैं।
पिछले दो घंटे में हमारे 16 उम्मीदवारों के पास फ़ोन आ गए हैं कि “आप” छोड़ के उनकी पार्टी में आ जाओ, मंत्री बना देंगे और हरेक को 15-15 करोड़ देंगे।
अगर इनकी पार्टी की 55 से ज़्यादा सीटें आ रहीं हैं तो…
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 6, 2025
वहीं, सुल्तानपुर माजरा सीट से आप उम्मीदवार मुकेश अहलावत ने एक्स पर लिखा, “मैं मर जाऊंगा, कट जाऊंगा लेकिन कभी अरविंद केजरीवाल जी का साथ नहीं छोडूंगा। मुझे इस नंबर से फोन आया। उसने बोला कि उनकी सरकार बन रही है, मंत्री बना देंगे और 15 करोड़ भी देंगे। “आप” छोड़ के आ जाओ। मैं इनको कहना चाहता हूं कि जो इज्जत केजरीवाल जी ने और “आप” पार्टी ने मुझे दी है, मैं मरते दम तक अपने पार्टी को नहीं छोड़ूंगा।”
मुकेश अहलावत के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली की सीएम आतिशी ने एक्स पर पोस्ट कहा, “अगर गाली गलौज पार्टी की 50 से ज्यादा सीटें आ रही हैं, तो यह हमारे प्रत्याशियों को संपर्क कर के तोड़ने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? यह दिखा रहा है कि एग्जिट पोल एक साजिश है, आम आदमी पार्टी के विधायक तोड़ने की!
अगर गाली गलौज पार्टी की 50 से ज़्यादा सीटें आ रही हैं, तो यह हमारे प्रत्याशियों को संपर्क कर के तोड़ने की कोशिश क्यों कर रहे हैं?
यह दिखा रहा है कि एक्ज़िट पोल एक साज़िश हैं आम आदमी पार्टी के विधायक तोड़ने की! https://t.co/3kKjiC4EQ4
— Atishi (@AtishiAAP) February 6, 2025
बता दें कि इससे पहले आप सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आरोप लगाया था कि भाजपा ने विधायकों की खरीद फरोख्त के लिए 15-15 करोड़ का ऑफर देना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमने अपने विधायकों को सचेत कर दिया है और ऐसे कॉल की रिकॉर्डिंग करने की सलाह दी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।