Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव का असर देखने को मिल रहा है। हर पार्टी ने अपने उम्मीदवार के लिए जोरों शोरों से प्रचार किया। 5 फरवरी को मतदान किया जाएगा, जिसकी वजह से 3 फरवरी को चुनाव प्रचार थम गया है। इसी बीच कालका जी विधानसभा में देर रात हंगामा हुआ। आप कार्यकर्ताओं से मारपीट का मामला सामने आया है। जिसको लेकर दिल्ली की सीएम ने एक वीडियो शेयर करते हुए पुलिस पर इल्जाम लगाया है।
सीएम ने शेयर किया वीडियो
जानकारी के मुताबिक, कालकाजी में रमेश बिधूड़ी के बेटे और भतीजों ने आप कार्यकर्ताओं से की मारपीट की। जिसकी जानकारी सीएम आतिशी ने एक्स पर पोस्ट कर दी। उन्होंने लिखा कि पुलिस वालों ने अभी तक तुगलकाबाद गांव वालों पर कोई एक्शन नहीं लिया। इस घटना का जिस लोकल लड़के ने वीडियो बनाया था, पुलिस ने उसको मारते हुए गिरफ्तार कर लिया है। अब उस वीडियो बनाने वाले को थाने के अंदर पीटा जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Delhi Elections: 4 और 5 तारीख को बंद रहेंगी ये सड़कें, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
आतिशी ने लिखा कि जो लड़का वीडियो बना रहा था उसको पुलिस मारती हुई ले गई। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस उसको लात मार रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने नियम तोड़ा उनपर एक्शन नहीं लिया गया, लेकिन वीडियो बनाने वाले पर एक्शन लिया गया है। सीएम ने इसे पुलिस के गुंडा राज का खुला खेल बताया।
इसके पहले ही सीएम आतिशी ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि रमेश बिधूड़ी जी का एक और भतीजा है, जिसका नाम अनुज बिधूड़ी (सेठी) है। यह आचार संहिता का उल्लंघन करता हुआ कालकाजी में घूम रहा है। इलेक्शन कमीशन की टीम यहां मौजूद है, उम्मीद है कि एक्शन लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Delhi Election: 5 फरवरी को कितने बजे से चलेगी मेट्रो-बस, जानिए क्या खुला और क्या बंद रहेगा?
संबंधित खबरें
'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
13 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
14 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
15 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
15 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
15 hrs agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
18 hrs ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
20 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines