दिल्ली में सोमवार को विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ। इस दौरान विपक्ष ने प्रदूषण पर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा इतना ज्यादा हो गया कि स्पीकर को आप के विधायकों पर कार्रवाई करनी पड़ी। स्पीकर ने आप के 4 विधायकों को 3 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया। साथ ही विधानसभा को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
बता दें कि दिल्ली में प्रदूषण की चर्चा कई महीनों से हो रही है। विपक्ष ने इसका काफी मुद्दा भी बनाया। दिल्ली में आज विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ। विधानसभा में प्रदूषण पर जोरदार हंगामा के पहले से ही आसार थे।
सत्र में जाने से पहले नेता प्रतिपक्ष आतिशि ने कहा कि पिछले चार महीनों से दिल्ली के लोग गंभीर वायु प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) मॉनिटरों में हेरफेर कर रही है। कहा कि हालात ऐसे हैं कि बच्चों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और बुजुर्गों की जान तक खतरे में है। AIIMS जैसे प्रतिष्ठित अस्पताल भी यह कह रहे हैं कि दिल्ली में रहना अब मुश्किल होता जा रहा है।
यह भी पढ़ें: दवा को बेअसर कर रही है दिल्ली की हवा, स्टडी के मुताबिक वातावरण में मौजूद हैं एंटीबायोटिक-रेजिस्टेंट सुपरबग्स
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि सत्ताधारी दल और विपक्ष दोनों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करना चाहिए। विधानसभा का यह सत्र नीति निर्माण और कार्यान्वयन के लिए बुलाया गया है, जहां महत्वपूर्ण चर्चाएं होती हैं। विशेष रूप से प्रदूषण जैसे मुद्दों पर, जिन पर सरकार ने सभी को चर्चा के लिए आमंत्रित किया है, सभी विधायकों को बहस में भाग लेना चाहिए और दिल्ली के लिए बेहतर समाधान खोजने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। यह सत्र बहुत महत्वपूर्ण है, और दिल्ली के कल्याण के लिए इसके हर पल का सदुपयोग करना हमारी जिम्मेदारी है।
दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सत्र में शामिल होने से पहले कहा कि यह नए साल का पहला सत्र है और आज उपराज्यपाल सदन को संबोधित करेंगे। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि पिछले 11 महीनों में रेखा गुप्ता की सरकार ने कई ऐसे काम किए हैं जो पिछली सरकार 11 वर्षों में नहीं कर पाई। कहा कि प्रदूषण पर चर्चा होनी चाहिए, जो 11 साल की आम आदमी पार्टी सरकार और पिछली कांग्रेस सरकार की देन है।
यह भी पढ़ें: AI करेगा दिल्ली में प्रदूषण का खात्मा? IIT कानपुर के साथ मिलकर रेखा गुप्ता सरकार तैयार करेगी क्लीन एयर फ्रेमवर्क
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
41 mins agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
9 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
20 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
21 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
23 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
23 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
23 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines