Delhi Assembly Deputy Speaker Election: दिल्ली विधानसभा सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन में आज शराब घोटाले पर पेश की गई कैग रिपोर्ट को लेकर चर्चा होगी। इसके अलावा आज बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर नियुक्त करने के लिए प्रस्ताव लाया जाएगा। वहीं आम आदमी पार्टी के निलंबित 21 विधायक सोमवार तक सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हो सकेंगे। निलंबन से बचे एकमात्र विधायक अमानतुल्लाह खान आज विधानसभा आएंगे या नहीं यह भी देखने वाली बात होगी।
दिल्ली विधानसभा में आज दो बजे डिप्टी स्पीकर का चुनाव होगा। अगर विपक्ष की ओर से कोई नाॅमिनेशन फाइल नहीं होता है तो मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर चुन लिया जाएगा। इसके बाद 11 बजे सदन की कार्यवाही एक बार फिर शुरू होगी। शुरुआत में नियम 280 के तहत कुछ मामले उठाए जाएंगे। वहीं अगर विपक्ष का कोई उम्मीदवार नाॅमिनेशन फाइल करता है तो विपक्षी विधायकों को कुछ देर के लिए वोटिंग में हिस्सा लेने की इजाजत होगी।
ये भी पढ़ेंः Delhi Assembly: मोहन सिंह बिष्ट को बनाया जाए डिप्टी स्पीकर, CM रेखा गुप्ता पेश करेंगी प्रस्ताव
क्यों निलंबित हुए आप विधायक?
बता दें कि 8वीं विधानसभा का पहला सत्र तीन दिन का ही था, लेकिन सरकार ने इसको 3 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि सत्र के पहले दिन एलजी वीके सक्सेना अभिभाषण पढ़ रहे थे, तब आप के विधायकों ने जमकर हंगामा किया था। जिसके बाद स्पीकर ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत 21 विधायकों 3 मार्च तक के लिए सस्पेंड कर दिया था। आप विधायक सीएम ऑफिस से आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें हटाने को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। इसके बाद स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने सभी विधायकों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया था।
पीएसी कमेटी करेगी जांच
दिल्ली शराब नीति को लेकर पेश हुई कैग रिपोर्ट पर आज सदन में चर्चा होगी। रिपोर्ट पेश होने के बाद स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि हम इसकी जांच के लिए 12-14 सदस्यों वाली पब्लिक अकाउंट्स कमेटी बनाएंगे। इसमें विपक्ष के सदस्य भी शामिल होंगे। ऐसे में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः ‘शराब का दलाल’, CAG रिपोर्ट पर BJP का अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला
संबंधित खबरें
दिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
6 mins agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
10 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
1 hr agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
14 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
15 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
16 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
18 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
18 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
20 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines