Delhi Encounter: दिल्ली के न्यू अशोक नगर में बुधवार की रात को एनकाउंटर हुआ। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 बदमाशों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया है। वहीं, एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। बता दें कि दोनों बदमाश लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े रहे हैं, जो कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को लगी गोली
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये एनकाउंटर बुधवार को हुआ। बताया गया कि दोनों बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी है। दोनों बदमाश लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े रहे हैं और कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में मुठभेड़, बदमाश को लगी गोली; जहांगीरपुरी का मोस्ट वांटेड नितिन गिरफ्तार
गैंगस्टर हैरी बॉक्सर से है कनेक्शन
स्पेशल सेल ने जिनका एनकाउंटर किया है, उनमें एक बदमाश का नाम कार्तिक जाखड़ है। वहीं, दूसरे का नाम कविश है। यह दोनों बदमाश US में बैठे गैंगस्टर हैरी बॉक्सर के लड़के हैं, जिनके खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। स्पेशल सेल को उनके न्यू अशोक नगर इलाके में आने का इनपुट मिला था।
इसके बाद ही टीम ने ट्रैप लगाया और इन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर किया। इसके जवाब में पुलिस ने एक बदमाश के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई का नाम कई बड़ी वारदातों में सामने आता रहा है।
पहले भी हो चुका है एनकाउंटर
इसके पहले भी बदमाशों के बढ़ते हौंसलों पर पुलिस का एक्शन हो चुका है। कुछ दिन पहले ही केशवपुरम इलाके में पुलिस ने एनकाउंटर किया था, जिसमें राजू उर्फ कंगारू और रवि उर्फ गोटिया नाम के दो लुटेरे घायल हुए थे। इसके पास से पुलिस को कुछ लूटा हुआ सामान भी मिला था।
ये भी पढ़ें: Delhi News: नरेला में हिमांशु भाऊ गैंग के शूटरों का एनकाउंटर, रोहतक में की थी युवक की हत्या
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
33 mins agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 hr agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
9 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
20 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
22 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
23 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines