Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से रिजाइन करने के बाद अरविंद केजरीवाल ने नए घर की तलाश तेज कर दी है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जब से सरकारी आवास छोड़ने की घोषणा की है, उन्हें और उनके परिवार को रहने के लिए अपना घर देने वाले लोगों की होड़-सी लग गई है।
अरविंद केजरीवाल को चाहने वाले आम आदमी पार्टी के विधायक, पार्षद, कार्यकर्ता और आम नागरिक समेत हर क्षेत्र से जुड़े लोग उनको अपने घर में रहने का ऑफर दे रहे हैं। अपने सामाजिक, आर्थिक या पॉलिटिकल बैकग्राउंड की परवाह किए बिना दिल्ली के लोगों ने अपना दिल और घर के दरवाजे दोनों अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के लिए खोल दिए हैं।
कई लोगों ने की घर देने की पेशकश
बता दें कि कुछ लोगों ने अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को उनके साथ रहने का अनुरोध किया है। कइयों ने अपने घर को साझा करने की पेशकश की है। कई लोग उनके रहने के लिए अपना खाली घर उपलब्ध करा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल को रहने के लिए घर देने की पेशकश पूरी दिल्ली से आई हैं, जिनमें डिफेंस कॉलोनी, पीतमपुरा, जोर बाग, चाणक्यपुरी, ग्रेटर कैलाश, वसंत विहार और हौज खास समेत अन्य इलाके शामिल हैं।
गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी, बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता के साथ रहते हैं। वह ऐसे घर की तलाश में हैं, जहां उनका परिवार आराम से सहूलियत के साथ रह सके। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र यानी नई दिल्ली के पास ही रहने को प्राथमिकता दे रहे हैं। नई दिल्ली विधानसभा से विधायक अरविंद केजरीवाल हमेशा अपने निर्वाचित क्षेत्र से जुड़े रहना चाहते हैं। लिहाजा वह एक ऐसे घर की तलाश में हैं, जो सभी प्रकार की बाधाओं और विवादों से मुक्त हो। केजरीवाल फिलहाल कहां रहेंगे, यह अभी तय नहीं हो पाया है, लेकिन कहा जा रहा है कि वह जल्द ही कोई जगह तय कर लेंगे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव
दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में ‘‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल एक ऐसा घर ढूंढने पर ध्यान दे रहे हैं, जहां से वह अपने समय और संसाधनों का पूरी क्षमता से इस्तेमाल कर सकें। उसमें किसी भी तरह की कोई बाधा न आए। वह एक ऐसी जगह पर घर की तलाश कर रहे हैं, जहां रहकर वह न केवल अच्छे से अपना काम कर सकें, बल्कि उन्हें विजिट करने और दिल्ली के हर इलाके में रह रहे लोगों से आसानी से जुड़ने में मददगार साबित हो।
ये भी पढ़ें- दिल्ली में इन 6 तारीखों पर नहीं मिलेगी शराब, शौकीन नोट कर लें डेट, आबकारी विभाग का कैलेंडर जारी
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में आधी रात आंधी के साथ मूसलाधार बारिश, 2 घंटे तक बरसे बादल; कई जगह भरा पानी
4 mins agoअलर्ट! दिल्ली म आज राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद
43 mins agoदिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
7 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
10 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
13 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
15 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
15 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
16 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
16 hrs agoराहुल गांधी लगातार जनता को भड़काने के लिए ऐसी भाषा बोल रहे हैं- कंगना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines