दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार कृत्रिम बारिश कराने की कोशिश कर रही है. इसके लिए पिछले 15 दिनों में दो बार क्लाउड सीडिंग के टेस्ट किए गए हैं. ये टेस्ट इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास हुए. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, दिवाली और छठ के बाद ऐसे और टेस्ट किए जा सकते हैं. इन टेस्ट के दौरान करीब 30 हजार मीटर की ऊंचाई पर बादलों में खास रसायन छोड़े गए. पिछले साल दिल्ली में करीब 10 हजार मीटर की ऊंचाई पर ऐसे प्रयोग किए गए थे.
कैसे कराई जाती है कृत्रिम बारिश?
क्लाउड सीडिंग को आसान भाषा में कृत्रिम बारिश कराने की तकनीक कहा जाता है. इसमें ऐसे बादलों में खास रसायन छोड़े जाते हैं, जिनसे बारिश होने की संभावना होती है. इसके लिए सिल्वर आयोडाइड और सोडियम क्लोराइड जैसे पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है. ये बादलों में पानी की छोटी बूंदें या बर्फ के कण बनने में मदद करते हैं. इससे बारिश होने की संभावना बढ़ सकती है.
पिछले साल भी किए गए थे टेस्ट
दिल्ली सरकार ने पिछले साल आईआईटी कानपुर के साथ मिलकर पहली बार क्लाउड सीडिंग का प्रयोग शुरू किया था. इसका मकसद सर्दियों में प्रदूषण बढ़ने पर कृत्रिम बारिश के जरिए हवा को साफ करने की संभावना तलाशना था. इस योजना के लिए दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग और आईआईटी कानपुर के बीच 25 सितंबर 2025 को समझौता हुआ था. अक्टूबर 2025 में इसके दो टेस्ट किए गए थे.
हर टेस्ट में सिल्वर आयोडाइड और सोडियम क्लोराइड वाले आठ खास उपकरणों से रसायन छोड़े गए थे. हालांकि, इन प्रयोगों से बारिश नहीं हुई थी. इसके बाद दिल्ली सरकार ने एक रिपोर्ट जारी की थी. इसमें दावा किया गया था कि बारिश न होने के बावजूद इन प्रयोगों से चुने गए इलाकों में हवा के अंदर मौजूद प्रदूषण के छोटे कणों का स्तर कम करने में मदद मिली थी.
संबंधित खबरें
दिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
6 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
7 hrs ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
8 hrs agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
8 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
9 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
10 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
20 hrs agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
23 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines