Delhi AQI Updates: दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति एक बार फिर चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, आज सुबह राजधानी के अधिकांश इलाकों में AQI ‘खराब’ से लेकर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया है. दिल्ली के कई हिस्सों की हवा में PM2.5 और PM10 कणों की मात्रा बेहद अधिक है, जो सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकती है.
अक्षरधाम से लेकर ITO में इता AQI
दिल्ली के अक्षरधाम में AQI 269 दर्ज किया गया है, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. वहीं, इंडिया गेट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 218 रहा, जो ‘खराब’ (Poor) श्रेणी में शामिल है. सबसे गंभीर स्थिति ITO में देखी गई, जहां AQI 309 तक पहुंच गया है. इसे CPCB ने ‘बहुत खराब’ (Very Poor) कैटेगरी में रखा है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हालात ऐसे ही बने रहे, तो कुछ इलाकों में जल्द ही AQI ‘गंभीर’ स्तर (400 से ऊपर) तक पहुंच सकता है.
प्रदूषण का असर दिल्लीवासियों पर
दिल्ली की हवा में घुला जहर लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है. प्रदूषण के कारण लोगों की आंखों में जलन, गले में खराश, खांसी और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं बढ़ गई हैं. बच्चों और बुज़ुर्गों के लिए यह स्थिति और भी खतरनाक बताई जा रही है.
कृत्रिम बारिश भी फेल
प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कृत्रिम बारिश के लिए क्लाउड सीडिंग प्रक्रिया की टेस्टिंग करवाई थी. हालांकि, सभी परीक्षणों को पास करने के बावजूद भी कृत्रिम बारिश नहीं हुई. इसलिए, प्रदूषण भी कम नहीं हो पाया. IMD के मुताबिक, बारिश न होने के पीछे कारण वायुमंडल में नमी की कमी होना था.
इन इलाकों में 300 से कम रहा AQI
हालांकि, सुबह 8 बजे आए आंकड़ों में दिल्ली के कुछ इलाकों का प्रदूषण कम भी देखा गया है. आनंद विहार में AQI 282, आया नगर में 237 AQI, बुराड़ी क्रॉसिंग में 249, DTU में 206, द्वारका सेक्टर-8 में 288, IGI एयरपोर्ट पर 211 AQI रहा है. पटपड़गंज में 256 और पंजाबी बाग में 293 AQI था.
ये भी पढ़ें-भारी बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 13 राज्यों में बरसेंगे बादल, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
संबंधित खबरें
राहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
3 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
13 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
15 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
17 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
17 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
18 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
20 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
20 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
21 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines