दिल्ली की हवा फिर बनी जहर, ITO का AQI 353, ये इलाके सबसे ज्यादा प्रदूषित

Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा दिवाली बीतने के लगातार तीसरे दिन भी खराब रही है. आज सुबह ITO इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स 353 दर्ज किया गया जो वेरी पुअर कंडीशन वाली कैटेगरी में आता है. इसके अलावा, नेहरु नगर, वजीरपुर जैसे क्षेत्रों में 400 से पार AQI रहा है.

delhi aqi today

delhi aqi today

Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है. दिवाली के दो दिन बीतने के बाद भी राजधानी की हवा दमघोटूं रही. बुधवार को दोपहर तक लोगों को प्रदूषण और कोहरे से काफी परेशानियां हुई. इस दिन दिल्ली में 363 दर्ज किया गया था. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, राजधानी के ITO क्षेत्र में गुरुवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 353 दर्ज किया गया है, जो ‘बहुत खराब’ (Very Poor) हवा श्रेणी में आता है.

विज्ञापन

वहीं, इस साल पराली जलाने के मामलों में कटौती भी हुई है लेकिन उसके बावजूद भी दिल्ली की हवा गैस चेंबर जैसी महसूस हो रही है. विशेषज्ञों के मुताबिक, यह स्तर सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और अस्थमा के रोगियों के लिए खतरनाक हो सकता है.

विज्ञापन

आज सुबह दिल्ली के अक्षरधाम इलाके का AQI 350 दर्ज किया गया है, जो बहुत खराब हवा की श्रेणी में आता है. बता दें कि सुबह के समय यहां विजिबिलिटी भी काफी कम थी और लोगों को गाड़ी चलाते समय हेडलाइट्स ऑन रखनी पड़ी थी.

वहीं, गुरुवार सुबह का ITO में AQI 353 रहा. यह भी बहुत खराब हवा की श्रेणी में आता है. दिल्ली के कई अन्य इलाकों में भी हवा की गुणवत्ता बिगड़ी हुई है, जहां एयर क्वालिटी इंडैक्स 400 तक पहुंचा है.

विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आज सुबह एम्स और उसके आसपास के इलाकों में AQI 342 दर्ज किया गया है, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. इससे लोगों को आंखों में जलन, नाक में खुजली और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

बता दें कि दिल्ली के कई इलाकों की भी हवा की गुणवत्ता बिगड़ी हुई है- आनंद विहार, नेहरू नगर, आरके पुरम, पटपड़गंज और विवेक विहार तथा वजीरपुर में 400 से पार AQI दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ