विमल कौशिक, नई दिल्ली: महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के एलजी को एक और चिट्ठी लिखकर खुद का और उसकी पत्नी का ट्रांसफर दिल्ली की जेल से बाहर देश की किसी भी और जेल में कराने की मांग की है। सुकेश ने अपने वकील के जरिए 8 अक्टूबर और 5 नवंबर को एलजी को चिट्ठी लिखकर सतेंद्र जैन, आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल और कैलाश गहलोत के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की थी।
इन्हीं शिकायतों को आधार बनाकर अब सुकेश ने खुद को और अपनी पत्नी का ट्रांसफर दिल्ली की जेल से बाहर करने की गुहार लगाई है। सुकेश चंद्रशेखर स्पेशल सेल की एफआईआर नंबर 208/2021 ( 7 अगस्त 2021 ) के एक मामले में दिल्ली की मंडोली जेल नंबर 14 वार्ड नंबर 1 में अंडर ट्रॉयल कैदी के तौर पर बन्द है, साथ ही सुकेश की पत्नी लीना मंडोली जेल नंबर 16 में इसी मामले में बंद है।
प्रैशर बनाया जा रहा है
सुकेश ने लैटर लिखकर कहा है कि अरविंद केजरीवाल, कैलाश गहलोत, सतेंद्र जैन, आम आदमी पार्टी के खिलाफ मेरे क्लाइंट ने आपके दफ्तर में जो शिकायत करके सीबीआई जांच की जो मांग की है उन्हें वापिस लेने और ईओडब्ल्यू और ईडी में मैंने जो बयान दिए है उन्हें वापिस लेने के लिए लगातार धमकी और प्रैशर बनाया जा रहा है। साथ ही मंडोली जेल में बन्द सुकेश की पत्नी पर भी शिकायत वापिस लेने के लिए दबाव डाला जा रहा है, जेल के सीनियर अधिकारियों द्वारा सुकेश की पत्नी को गालियां दी जाती हैं और शिकायत वापिस लेने के लिए दबाव बनाया जाता है।
चल रहा है इलाज
31 अगस्त को सुकेश के साथ जेल के अंदर सीआरपीएफ के जवान द्वारा मारपीट की गई, जिससे सुकेश के जेनिटल पार्ट में चोट आई और इस वजह से उसका ईलाज आरएमएल और जीटीबी अस्पताल में चल रहा है। वकील ने कहा है कि 7 नवंबर को लीगल केस में मैं सुकेश के काउंसिल होने के नाते उससे मंडोली जेल में मिलने गया था जहां उसने अपनी ये प्रार्थना मुझे हैंड रिटर्न लिखकर दी है जिसे मैं आपके और आपके दफ्तर के सामने रख रहा हूं। सुकेश की हैंड रिटर्न चिट्ठी, टाईप की गई चिट्ठी प्राइम मिनिस्टर ऑफिस, प्रेसिडेंट ऑफिस, होम मिनिस्टर ऑफिस, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को भी भेजी गई है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
57 mins agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
1 hr agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
4 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
6 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
18 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
22 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 day agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
1 day ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines