Delhi Anand Vihar Slum Fire Incident: दिल्ली के आनंद विहार में झुग्गी बस्ती में भीषण अग्निकांड हुआ है, जिसमें जिंदा जलने से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा AGCR एन्क्लेव में गार्ग नर्सिंग होम, केंद्रीय विद्यालय, कड़कड़डूमा कोर्ट के पास के पास हुआ। देररात करीब सवा 2 बजे हुए हादसे में 3 पुरुषों की मौत हुई है, जिनकी जली हुई लाशें पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाईं। फायर ब्रिगेड ने मौके पर आकर आग बुझाई। आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को करीब 30 मिनट लगे, लेकिन आग कैसे लगी? पुलिस इसके कारण तलाशने में जुटी है।
यह भी पढ़ें:‘बलात्कारियों को नपुंसक बना देना चाहिए’; Haribhau Bagade कौन? जिन्होंने एक बयान से गरमा दी सियासत
2 दमकल वाहनों ने आग पर पाया काबू
हादसे में मारे गए लोगों की पहचान जग्गी कुमार उम्र 34 साल निवासी जिला औरैया उत्तर प्रदेश, श्याम सिंह उम्र 36 साल जिला औरैया उत्तर प्रदेश, जितेंद्र कुमार उम्र 35 साल जिला औरैया उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बताया कि उन्हें 2 बजकर 42 मिनट पर झुग्गी में आग लगने की खबर मिली थी। जानकारी मिलते ही 2 दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। झुग्गी के अंदर गए तो 3 लोगों के शव मिले, जिन्हें कब्जे में लिया गया। प्राथमिक जांच में आग लगने के कारण पता नहीं चले, लेकिन गहन जांच करके हादसा होने के कारण तलाशे जाएंगे।
यह भी पढ़ें:BJP नेता की जहरीला इंजेक्शन लगाकर हत्या…Gulfaam Yadav कौन? मुलायम सिंह यादव के खिलाफ लड़ा था चुनाव
घायल ने बताई हादसे की आंखोंदेखी
मिली जानकारी के अनुसार, 4 मजदूर IGL कंपनी में काम करते थे और एक अस्थायी तंबू में रहते थे, जिसमें बीती रात आग लग गई। पुलिस को 2:42 बजे आग की सूचना मिली। दमकल वाहन ने मौके पर आकर तंबू में लगी आग पर काबू पाया। घायल मजदूर नितिन सिंह ने बताया कि आग लगने से धुंआ उठा और सामान जलने लगी। यह देखकर श्याम सिंह की आंख खुली तो उसने उसे भी जगाया। चारों ने तंबू से निकलने की कोशिश की, लेकिन ताला नहीं खुला। उसने किसी तरह तंबू से निकलकर अपनी जान बचाई, लेकिन अन्य 3 मजदूर आग में फंस गए और उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें:तिरंगा छीना, मारपीट, हंगामा, गाली गालौज…जानें सहारनपुर में लागों ने क्यों घेरी पुलिस चौकी?
संबंधित खबरें
'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
59 mins agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 hr agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
3 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
4 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
6 hrs agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
8 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
16 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
19 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
20 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines