Delhi Airport Air Train News: दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1, 2 और 3 के बीच जल्द ही एयर ट्रेन या ऑटोमेटेड पीपुल मूवर चलेगी। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने इसके लिए टेंडर जारी किया है। ये ट्रेन 7.7 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और एयरो सिटी के साथ कार्गो सिटी पर इसका स्टॉपेज होगा। DIAL ने इस प्रोजेक्ट को 2027 के अंत तक पूरा करने की डेडलाइन रखी है।
इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद दो टर्मिनल्स के बीच चलने वाली डीटीसी बसें बीते दिनों की बात हो जाएंगी। सूत्रों के मुताबिक एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी इस प्रोजेक्ट का टेंडर हासिल कर सकती है। दिल्ली एयरपोर्ट भारत का पहला एयरपोर्ट होगा, जहां एयर ट्रेन का संचालन होगा। इस प्रोजेक्ट के लिए अक्टूबर-नवंबर में बोली लगाई जाएगी।
ये भी पढ़ेंः बगल में खाली कुर्सी रख आतिशी ने संभाला दिल्ली CM का पदभार, बोलीं- भरत जी की तरह मैं भी…
कॉर्बन उत्सर्जन कम होगा
नागरिक उड्डयन मंत्रालय को दिए अपने प्रस्ताव में DIAL ने कहा है कि एपीएम सिस्टम टर्मिनल 1 और टर्मिनल 3/2 के बीच तीव्र और आसान कनेक्विविटी उपलब्ध कराएगा, जोकि एयरो सिटी और कार्गो सिटी से होकर गुजरेगा। इस प्रोजेक्ट से टर्मिनल के बीच कनेक्टिविटी तो मिलेगी ही उससे यात्रियों को भी सुविधा रहेगी। इससे ASQ स्कोर और कॉर्बन उत्सर्जन को भी कम करने में मदद मिलेगी।
इससे पहले केंद्र सरकार ने DIAL से एयर ट्रेन के रूट पर 6 स्टॉपेज को हटाने के लिए कहा था, क्योंकि इससे कनेक्टिविटी टाइम बढ़ रही थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि DIAL के प्रस्ताव से न केवल समय बढ़ रहा था, बल्कि गैर टर्मिनल स्टॉप पर भी पूरी सुरक्षा की जरूरत पड़ रही थी।
एयरपोर्ट पर ट्रांजिट यात्री ज्यादा
दिल्ली एयरपोर्ट भारत के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में से एक है। इस एयरपोर्ट से लगभग सात करोड़ यात्री सालाना आवागमन करते हैं। एयरपोर्ट प्रशासन की कोशिश इस क्षमता को बढ़ाकर अगले 6 से 8 सालों में 13 करोड़ करने की है। एक अनुमान के मुताबिक IGIA पर 25 प्रतिशत यात्री ट्रांजिट यात्रा करते हैं, ऐसे में टर्मिनल 1 और टर्मिनल 3/2 के बीच सुगम आवागमन के लिए भी एयर ट्रेन की आवश्यकता बहुत ज्यादा है। विशेषज्ञों का कहना है कि बिना एयर ट्रेन के इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों को हैंडल कर पाना आसान नहीं होगा।
वैश्विक तौर पर एयर ट्रेन का इस्तेमाल यात्रियों के लिए फ्री होता है। कई जगहों पर इसका चार्ज, पार्किंग और लैंडिंग चार्ज में जोड़ दिया जाता है। मुंबई एयरपोर्ट पर यूडीएफ मेट्रो के लिए घरेलू यात्रियों से 20 रुपये और इंटरनेशनल यात्रा के लिए 120 रुपये चार्ज करती थी, ये चार्जेज 2016 से फरवरी 2023 तक लगता रहा, लेकिन मेट्रो कनेक्टिविटी की लागत निकलने के बाद इसे बंद कर दिया गया।
संबंधित खबरें
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
46 mins agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
3 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
6 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
8 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
10 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
11 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
12 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
1 day agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines