दिल्ली एयरपोर्ट का Terminal 2 हुआ अपग्रेड, इस तारीख से उड़ान भरेंगी फ्लाइट, देखें तस्वीरें

Delhi News: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशन एयरपोर्ट ( IGI Airport ) के टर्मिनल-2 को शुरू किए जाने के मामले में ताजा अपडेट सामने आया है. GMR ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 अक्टूबर से एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 को शुरू किया जाएगा.

Delhi News, Delhi Latest News, Delhi IGI Airport, Delhi Airport, Terminal 2, GMR, दिल्ली न्यूज, दिल्ली ताजा खबर, दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट, टर्मिनल 2, GMR

टर्मिनल-2

Delhi News: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशन एयरपोर्ट ( IGI Airport ) के टर्मिनल-2 को शुरू किए जाने के मामले में ताजा अपडेट सामने आया है. GMR ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 अक्टूबर से एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 को शुरू किया जाएगा. इस टर्मिनल के शुरू होने से यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा. टर्मिनल को शुरू करने को निर्णय प्रबंधन द्वारा सर्दियों की उड़ान कार्यक्रमों को ध्यान में रखकर लिया गया है. वहीं इस टर्मिनल पर यात्रियों को नई सुविधाएं देखने को मिलेगी. इस टर्मिनल से प्रतिदिन 120 घरेलू उड़ानों को संचालित किया जाएगा.

टर्मिनल के अंदर और बाहर की सुविधाएं अपग्रेड

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए अपग्रेट करने का अप्रैल माह किया जा रहा है. इस टर्मिनल से उड़ान भरने वाली फ्लाइट को दूसरे टर्मिनल से संचालित किया जा रहा था. अब टर्मिनल के अपग्रेड का काम लगभग पूरा हो चुका है. इसके बाद अब 26 अक्टूबर को इस टर्मिनल को फिर से खोलने की तैयारी है. इस टर्मिनल से एयर इंडिया और इंडिगो की फ्लाइट उड़ान भरेगी. GMR के अनुसार, अपग्रेड के बाद इस टर्मिनल से यात्रियों को सेल्फ बैगेज ड्रॉप काउंटर की सुविधाएं भी मिलेगी. जिससे यात्रियों का समय बचेगा. इसके अलावा ऑटोनॉमस डॉकिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल 6 नए यात्री बोर्डिंग ब्रिज भी तैयार किए गए हैं. इसके अलावा टर्मिनल के अंदर और बाहर की सुविधाओं को भी अपग्रेड किया गया है.

120 फ्लाइट प्रतिदिन भरेंगी उड़ान

इसके अलावा टर्मिनल-2 में नई छतें, फर्श को भी बेहतर किया गया है और स्काई लाइट डिजाइन को भी अच्छा किया गया है. इसके अलावा टर्मिनल में नए HVAC और फायर सेफ्टी सिस्टम के साथ यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े सभी कार्यो को भी बेहतर किया गया है. वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर डिस्प्ले सिस्टम भी लगाया गया है और नए साइनबोर्ड भी लगाए गए हैं. अब इस टर्मिनल से यात्रा करने वाले यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाओं के ओर अधिक साथ-साथ साफ-सुथरा माहौल भी मिलेगा. इस टर्मिनल से प्रतिदिन 120 फ्लाइट उड़ान भरेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ