इस साल 4 से 6 महीने बंद रहेगा Delhi Airport  का ये टर्मिनल, क्या है इसकी वजह?

दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल 2 इस वित्तीय वर्ष में लगभग 4 से 6 महीने के लिए बंद रहेगा। बता दें कि इस टर्मिनल को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 40 साल पहले बनाया था। आइए इसके पीछे की वजह के बारे में जानते हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट

Delhi Airport Terminal Closure: दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने बताया कि राजधानी के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 या T2 के रिनोवेशन की योजना बनाई जा रही है। इसे लगभग 40 साल पहले एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया  (AAI) ने बनाया था। अधिकारियों ने कहा कि हवाई यात्रा की मांग को ध्यान में रखते हुए अब इस टर्मिनल का नवीनीकरण किया जाएगा। एयरपोर्ट के ऑपरेटर DIAL ने बताया कि टर्मिनल 2 (टी2) अगले वित्त वर्ष में नवीनीकरण कार्यों के लिए चार से छह महीने के लिए बंद रहेगा।

कब पूरा होगा काम?

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGIA) में तीन टर्मिनल टी1, टी2 और टी3  हैं और ये देश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा भी है। फिलहाल T1 और T2 का उपयोग केवल डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए किया जाता है। दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि T2 का रिनोवेशन 2025-26 में शुरू होने वाला है और वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है। बता दें कि वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल, 2025 से शुरू होगा।

Delhi IGI Airport

6 महीने तक बंद रहेगा टर्मिनल

इन काम को पूरा करने के लिए टर्मिनल 2 को लगभग 4 से 6 महीने के लिए टेम्परेरी बंद किया जाएगा। टर्मिनल 2 के अस्थायी रूप से बंद होने से एयरपोर्ट ऑपरेशन में बहुत ही कम व्यवधान होने की उम्मीद है, क्योंकि नया बनाया गया टर्मिनल 1 इसे मैनेज कर लेगा, जिससे यात्रियों को निरंतर सेवा मिलती रहेंगी।

T2 का रिनोवेशन समय की मांग

T2 का निर्माण 40 साल पहले एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) द्वारा किया गया था। प्रेस रिलीज में ये भी बताया गया कि कई सालों तक ये टर्मिनल यात्रियों को बेहतर अनुभव देता आया है और भविष्य में किए जा रहे बदलाव इसकी क्षमता को और बढ़ाएंगे। DIAL के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार ने कहा कि चार दशक पुराने T2 का रिनोवेशन समय की मांग है। उन्होंने यह भी कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर को एडवांस करके और ऑपरेशन में सुधार करके यात्री को बेहतरीन अनुभव दिया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ