हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली एयरपोर्ट की छत ढहने से एक की मौत, टर्मिनल-1 पर हुआ हादसा, 25 से ज्यादा फ्लाइटें कैंसिल

Delhi Airport Accident: मानसून की पहली भारी बारिश ने दिल्ली में कहर बरपाया। एक तरफ जहां सड़कों पर 2 से 3 फीट पानी भर गया, वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हो गया। तेज हवा और बारिश के कारण छत ढह गई, जिसके नीचे कार फंस गई।

विज्ञापन

Delhi Airport Roof Collapsed: दिल्ली एयरपोर्ट पर आज भारी बारिश के कारण हादसा हो गया। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत तेज हवा और भारी बारिश के कारण ढह गई, जिसके मलबे के नीचे कार दब गई। हादसे में कार सवार चारों लोग घायल हो गए। वहीं कार बुरी तरह पिचक गई।

लोगों ने तुरंत बचाव अभियान चलाते हुए चारों को फंसी गाड़ी से निकाल लिया और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के परिजनों को 20 लाख और घायलों को 3 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया गया है। वहीं एयरपोर्ट पर पानी भरने के कारण 25 से ज्यादा फ्लाइटें कैंसिल कर दी गई हैं।

उड्डयन मंत्री हादसास्थल का जायजा लेने पहुंचे

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। हादसे की पुष्टि दिल्ली के फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने की। हादसे की जानकारी मिलते ही एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने रिपोर्ट तलब कर ली। वहीं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर टर्मिनल-1का दौरा करने भी पहुंचे। उन्होंने हादसास्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन

इसके बाद वे घायलों से मिलने के लिए अस्पताल भी पहुंचे। उन्होंने जल्द से जल्द मलबा हटाने के निर्देश दिए, ताकि पैसेंजरों को आने जाने में दिक्कत न हो। वहीं पूरे एयरपोर्ट की चेकिंग करने को कहा। जहां-जहां पानी भरा है, उसे ड्रेन करने को कहा, ताकि इस तरह का हादसा फिर न होने पाए। मंत्री ने एयरपोर्ट अधिकारियों को पैसेंजरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

टर्मिनल-1 पर रोकी गईं हवाई सेवाएं

मिली जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर पानी भर गया है। इसका असर उड़ानों पर पड़ा। वहीं खराब मौसम को देखते हुए 25 से ज्यादा उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं। स्पाइसजेट की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, असुविधा के लिए खेद हैं। फ्लाइटें रद्द की जा रही हैं। ज्यादा जानकारी के लिए (0)124 4983410/(0)124 7101600 पर संपर्क करें। http://changes.spicejet.com पर भी लॉगइन कर सकते हैं। वहीं इंडिगो एयरलाइन ने भी फ्लाइटें कैंसिल करते हुए हेल्पलाइन नंबर 0124-6173838 या 0124-4973838 जारी किए हैं।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola