दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री अंकित दीवान से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. पुलिस ने आरोपी पायलट वीरेंद्र सेजवाल को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पायलट एयर इंडिया एक्सप्रेस का कर्मचारी है और गत 19 दिसंबर को एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर अंकित के साथ मारपीट की थी. पुलिस ने CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों की गवाही के आधार पर वीरेंद्र को गिरफ्तार किया है. इससे पहले मामले में एक्शन लेते हुए आरोपी वीरेंद्र को एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सस्पेंड कर दिया था.
सिक्योरिटी चेकिंग में लाइन को लेकर हुआ था विवाद
पीड़ित अंकित दीवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी 7 साल की बेटी और 4 महीने के बच्चे के साथ ट्रिप पर निकले थे और फ्लाइट पकड़ने के लिए आए थे. इस दौरान सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान लाइन को लेकर कुछ लोगों और आरोपी पायलट के साथ विवाद हुआ. पायलट भी लाइन में थे, जिन्होंने विवाद में बहसबाजी करते हुए उनके साथ पहले गाली गलौज की और फिर मारपीट शुरू कर दी. पायलट की हरकत देखकर उनके बच्चे डर गए और वे रोने लगे थे.
मुक्का लगने से पीड़ित अंकित की नाक की हड्डी टूटी
अंकित ने बताया कि सिक्योरिटी ने बीच-बचाव करके पायलट को शांत कराया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया. मेडिकल टेस्ट में उनकी नाक में फ्रैक्चर आया है, क्योंकि आरोपी ने उनकी नाक पर मुक्का मारा था. अंकित ने बताया कि बच्चों के सामने इस तरह की घटना होने से वे मानसिक रूप से काफी परेशान हैं, क्योंकि आजकल के बच्चे सब समझते हैं. अब उन्हें खुद को और बच्चों को मानसिक रूप से संभालना पड़ रहा है और इस मानसिक परेशानी का कारण आरोपी पायलट वीरेंद्र है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर ‘खूनी जंग’, सिर्फ कतार बदलने पर पायलट ने यात्री को किया लहूलुहान, AI Express ने किया सस्पेंड
CCTV कैमरे में मारपीट करता दिखा वीरेंद्र सेजवाल
दिल्ली पुलिस के अनुसार, पीड़ित अंकित की शिकायत ले ली है और जांच करते हुए एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेकिंग एरिया में लगे CCTV कैमरे चेक किए तो वीरेंद्र मारपीट करता नजर आया. प्रत्यक्षदर्शियों ने भी कहा कि मुंह की बहस खत्म हो सकती थी, लेकिन वीरेंद्र ने मारपीट शुरू कर दी थी. पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाए और उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया. आरोपी को अपने किए का पछतावा भी नहीं है, इसलिए उसे सबूतों के आधार पर गिरफ्तार कर लिया.
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
43 mins agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
2 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
4 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
7 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
7 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
8 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
9 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
10 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
11 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines