Delhi Airport: भीड़भाड़ को लेकर हाई लेवल मीटिंग, हवाईअड्डे पर क्षमता से दोगुना काम
Edited By Amit Kasana

दिल्ली एयरपोर्ट
Edited By Amit Kasana

दिल्ली एयरपोर्ट
Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर भीड़भाड़ को लेकर गुरुवार को केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने हाई लेवल मीटिंग की। सूत्रों के मुताबिक बैठक मुख्य रूप से इमिग्रेशन प्रक्रिया, हवाई अड्डों के बुनियादी ढांचे और लंबी लाइनों की शिकायतों पर चर्चा हुई। बैठक में, संबंधित हितधारकों को परेशानी मुक्त इमिग्रेशन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त उपाय करने का निर्देश दिया गया।
Union Home Secretary held meeting on congestion at Delhi airport
Read @ANI Story | https://t.co/ZNKuVH0o0I#DelhiAirport #T3 #congestion pic.twitter.com/w4AeRbCbnK
— ANI Digital (@ani_digital) December 15, 2022
बैठक में गृह मंत्रालय (एमएचए) के वरिष्ठ अधिकारियों, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) सहित मामले से संबंधित अन्य लोगों ने भाग लिया। बैठक में यह बात निकलकर आई कि हवाई अड्डों के बुनियादी ढांचे में उन्नयन की आवश्यकता है क्योंकि मेट्रो शहरों में सभी हवाई अड्डे अपनी क्षमता से 2 गुना अधिक काम कर रहे हैं।
इससे पहले केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा था कि अब दिल्ली हवाईअड्डे पर यात्रियों को भीड़ व लंबी लाइनों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने इसकी वजह गिनवाते हुए बताया कि हवाईअड्डे के सिक्योरिटी होल्ड एरिया में 4 ओर एक्स-रे मशीनें लगाई गई हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एयरपोर्ट पर वेटिंग टाइम दिखाने वाले डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए। यहां पहले ही CISF की तैनाती संख्या बढ़ाई गई है। जिसके बाद टर्मिनल 3 पर यात्रियों की संख्या नियंत्रित हुई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: