Delhi Airport: फ्लाइट में देरी को लेकर पैसेंजर्स और एयर इंडिया के स्टाफ के बीच नोकझोंक, देखें वीडियो

delhi airport, Air India, Passengers Air India staff in heated argument, delhi airport flights
विज्ञापन

Delhi Airport: मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट में देरी के बाद यात्रियों और एयरलाइन स्टाफ के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। मामला मंगलवार देर रात का है। बताया जा रहा है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट चार घंटे से ज्यादा लेट हो गई थी।

दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में सवार एक यात्री ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि फ्लाइट संख्या AI-805 अपने शेड्यूल रात 8:00 बजे से पांच घंटे से अधिक लेट हुई। यात्री के मुताबिक, फ्लाइट के टेकऑफ का समय 8 बजे से रात 10:40 बजे, फिर रात 11:35 बजे और फिर 12:30 बजे किया गया। आखिरकार पांच घंटे बाद करीब 1:48 बजे फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 से टेकऑफ हुई।

Advertisment

पैसेंजर का आरोप- कहानी बनाकर करते रहे गुमराह

एयर इंडिया के पैसेंजर ने कहा कि सुपरवाइजर्स क्रू मेंबर्स के कारण फ्लाइट में देरी होने की कहानी बनाते रहे। पैसेंजर ने कहा कि सुपरवाइजर सभी पैसेंजर्स को गुमराह कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक स्टाफ की ओर से देरी के पीछे कारण बताया गया कि पायलट बीमार था जिसकी वजह से फ्लाइट डीले हुई।

विज्ञापन

फ्लाइट में देरी के कारण यात्री आक्रोशित

टर्मिनल 3 पर फ्लाइट के टेकऑफ में देरी के बाद कई यात्री आक्रोशित दिखे। कई यात्रियों को एयरपोर्ट पर संबंधित एयरलाइन के कर्मचारियों के साथ बहस करते देखा गया। एक अन्य यात्री ने कहा कि ये उनका अब तक का सबसे बुरा अनुभव था। जानकारी के मुातबिक, हवाई अड्डे पर लगभग 200 यात्री थे और एयरलाइन की ओर से टाइमिंग को लेकर लगातार उनसे झूठ बोला गया। यात्रियों का आरोप है कि रात 11:50 बजे तक उन्हें पानी तक के लिए नहीं पूछा गया।

उधर, एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि तकनीकी कारणों से उड़ान में चार घंटे की देरी हुई। सभी यात्रियों को भोजन परोसा गया और उनकी देखभाल की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ