हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली में हवा हुई 'बहुत खराब', कई इलाकों में AQI 400 के पार; येलो के बाद अब ऑरेंज अलर्ट जारी

Delhi Pollution: मौसम विभाग ने सोमवार के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Delhi Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण का स्तर कम होता नजर नहीं आ रहा. हालांकि कुछ दिन पहले हवा में थोड़ा सुधार होने के पर GRAP-4 का सख्त नियम हटा दिया गया था, लेकिन एक बार फिर दिल्ली-NCR में हवा ‘बहुत खराब’ में पहुंच गई है. रविवार को शहर का औसत AQI 390 तक पहुंच गया. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, आनंद विहार जैसे कई इलाकों में AQI 400 से ऊपर चला गया, जो ‘गंभीर’ स्तर है. जिसे देखते हुए राजधानी में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गय है.

रविवार को ही दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बढ़ने की वजह से येलो अलर्ट जारी किया गया था. हवा में प्रदूषण बढ़ने की वजह से लोगों को बाहर निकलने से बचने की सलाह दी जा रही है. ठंडी हवाओं और घने कोहरे ने प्रदूषकों को शहर में बनाए रखा, जिससे हालात और बिगड़ गए. CPCB के मानकों के अनुसार, 19 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में रही, जिसमें आनंद विहार का AQI सबसे ज्यादा 457 दर्ज किया गया. बाकी जगहों पर भी ‘बहुत खराब’ स्तर ही रहा.

यह भी पढ़ें: न्यू ईयर से पहले दिल्ली में रातभर ताबड़तोड़ एक्शन, ऑपरेशन ‘आघात’ में 285 गिरफ्तार, इंटरस्टेट गैंग का पर्दाफाश

विज्ञापन

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है. रविवार को न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम था, जबकि अधिकतम 22.5 डिग्री पर पहुंचा, जो 2.1 डिग्री ऊपर था. प्रशासन ने GRAP के तहत स्टेज III के नियम लागू किए हैं, जिसमें कंस्ट्रक्शन और इंडस्ट्री पर रोक लगा दी गई है. साथ ही ‘नो PUC, नो फ्यूल’ का नियम सख्ती से लागू हो रहा है ताकि वाहनों से निकलने वाले धुएं को रोका जा सके.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola