Air Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा की क्वालिटी शुक्रवार की रात और शनिवार की सुबह तक बहुत खराब वाले कैटेगरी में बरकरार है और ये चिंता का विषय बनी हुई है। कुछ इलाकों में AQI गंभीर कैटेगरी में दर्ज की गई है। आनंद विहार में शुक्रवार की देर रात एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 464 दर्ज किया गया था।
सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार शाम दिल्ली की ओवरऑल एयर क्वालिटी बहुत खराब कैटेगरी में रही, क्योंकि AQI 309 पर पहुंच गया। राष्ट्रीय राजधानी में ओवरऑल एक्यूआई शुक्रवार को 329 था।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1586181175592091648
नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स दिखाने वाली सरकारी वेबसाइट पर लिस्टेड निगरानी स्टेशनों के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली यूनिवर्सिटी इलाके में एक्यूआई 355 पर रहा।
इस बीच, नोएडा में एक्यूआई 392 दर्ज किया, जबकि गुरुग्राम का एक्यूआई 313 था। बता दें कि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 ‘संतोषजनक’, 101 और 200 ‘मध्यम’, 201 और 300 ‘खराब’, 301 और 400 ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 ‘गंभीर’ माना जाता है।
राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता 24 अक्टूबर को खराब होने लगी थी और एक्यूआई ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आ गया था। दिवाली के एक दिन बाद 25 अक्टूबर को दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 312 था, जो सात साल में दिवाली के दिन के लिए दूसरा सबसे अच्छा था। इससे पहले, शहर ने 2018 में दिवाली पर 281 का एक्यूआई दर्ज किया था।
अभी पढ़ें – देश के 10 से ज्यादा राज्यों में 4 दिनों तक होगी आफत की बारिश, जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
https://twitter.com/ANI/status/1586179631853424640
दिल्ली में खराब एक्यूआई के कारण
- औद्योगिक उत्सर्जन
- वाहन उत्सर्जन
- निर्माण कार्य
- आस-पास के राज्यों में पराली जलाना
- दिवाली की आतिशबाजी
पराली जलाना है मुख्य चिंता
सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुसार, दिल्ली में 46 फीसदी वायु प्रदूषण सर्दियों के महीनों में पराली जलाने का परिणाम है। पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने से दिल्ली की परेशानी और बढ़ गई है। पंजाब सरकार के प्रयासों के बावजूद इस साल भी पराली जलाने का सिलसिला हमेशा की तरह जारी रहा।
इस साल, दिल्ली सरकार ने प्रदूषण पर नज़र रखने के लिए एक विशेष कार्यबल बनाने सहित प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए कई कदम उठाए हैं। दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध का प्रभावी क्रियान्वयन भी देखा गया। दिल्ली पुलिस ने सहायक पुलिस आयुक्त के तहत 210 टीमों का गठन किया है, जबकि राजस्व विभाग ने 165 टीमों का गठन किया है और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने 33 टीमों का गठन किया है.
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने भी राजधानी में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत प्रदूषण नियंत्रण उपायों को लागू किया है।
चार चरणों की कार्य योजना में वायु प्रदूषण का मुकाबला करने के लिए कई कदम शामिल हैं, जिसमें निर्माण गतिविधियों को रोकना, डीजल जनरेटर के उपयोग पर रोक लगाना, निजी परिवहन के उपयोग को हतोत्साहित करने के लिए पार्किंग शुल्क बढ़ाना, आवश्यक सेवाओं को छोड़कर दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर रोक लगाना शामिल है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
4 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
5 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
8 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
9 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
9 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
10 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
11 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
12 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
12 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines