Delhi NCR Air Quality Poor : दिल्ली एनसीआर के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बुधवार देर रात को राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतर इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ हो गई। ग्रेटर नोएडा में बुधवार का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 278 पहुंच गया, जोकि मंगलवार को 248 दर्ज किया गया था। वहीं दिल्ली में बुधवार को एक्यूआई 220 से 243 हो गया। वहीं बुधवार को नोएडा की वायु गुणवत्ता 212 एक्यूआई के साथ ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई, मंगलवार को यह ‘मध्यम’ (170) में रही थी।
ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान दूसरा चरण
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक एनसीआर शहरों में वायु गुणवत्ता की खराब श्रेणी देखी गई है। बता दें क ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के दूसरे चरण के तहत उपाय वर्तमान में लागू किए गए हैं, जिनमें सड़कों पर पानी छिड़कना और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देना शामिल है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से कहा गया था कि बुधवार को दिन में हवा का स्तर खराब हो सकता है। 26 अक्टूबर को भी एक्यूआई में बढ़ने के आसार जताए गए थे।
असफल हो रहे प्रयास
दिल्ली की एयर क्वालिटी के लिए किए जा रहे तमाम प्रयास असफल दिख रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर की हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है और भारत मौसम विज्ञान विभाग और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान का मानना है कि दशहरे के बाद यह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच सकती है।
प्रदूषण से निपटने के लिए किया फैसला
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने एयर क्वालिटी के गिरते स्तर को लेकर मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में यात्रियों के बीच सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए बुधवार से 40 अतिरिक्त मेट्रो चलाने की घोषणा की है।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
5 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
5 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
8 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
9 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
10 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
11 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
12 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
14 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
15 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines