BS-3 और BS-4 वाहनों की एंट्री, कंस्ट्रक्शन पर भी रोक हटी… दिल्ली में ग्रैप-3 हटने के बाद क्या-क्या बदलेगा?

Delhi Grap-3 Restrictions: दिल्ली की हवा साफ होते ही ग्रैप-3 की पाबंदियां हट गई हैं, लेकिन लोगों को अभी ग्रैप-1 और ग्रैप-2 की पाबंदियों का पालन करना होगा. दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक अब 300 से नीचे चला गया है, यानी दिल्ली की हवा अब थोड़ी साफ हो गई है और जल्दी ही इसके पूरी तरह साफ होने का अनुमान सरकार ने लगाया है.

Delhi Pollution

दिल्ली की जहरीली हवा अब साफ होने लगी है.

Delhi Grap-3 Restrictions: दिल्ली की हवा अब सुधरने लगी है और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में भी सुधार आने लगा है. आज दिल्ली का ओवरऑल AQI 239 है, वहीं राजधानी के कई इलाकों में AQI 300 से नीचे हैं, जो खराब श्रेणी का AQI है, लेकिन हवा साफ होते देखकर कमीशन ऑफ एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने ग्रैप-3 की पाबंदियां हटा ली हैं. इसके साथ ही अब दिल्ली में ग्रैप-3 के तहत लगे कड़े प्रतिबंध भी हट गए हैं, लेकिन ग्रैप-1 और ग्रैप-2 के प्रतिबंध अभी लागू रहेंगे.

विज्ञापन

ग्रैप-3 हटने से ये पाबंदियां हटीं

1. ग्रैप-3 हटने के बाद अब 5वीं तक के स्कूल भी खुल गए हैं, यानी अब बच्चे हाइब्रिड मोड में पढ़ाई नहीं करेंगे, बल्कि स्कूल जा सकेंगे.

विज्ञापन

2. ग्रैप-3 हटते ही वर्क फ्रॉम होम की पाबंदी भी हट गई है. ऐसे में अब सरकारी और प्राइवेट कर्मचारी अपने दफ्तर जाकर काम कर सकेंगे.

3. ग्रैप-3 हटते ही गैर-जरूरी निर्माण कार्यों और तोड़-फोड़ पर लगी पाबंदी हट गई है. अब हाउसिंग प्रोजेक्ट को काम शुरू हो सकेंगे.

विज्ञापन

4. ग्रैप-3 की पाबंदी हटते ही मिट्टी खोदने, पाइलिंग, ट्रेंचिंग, वेल्डिंग, पेंटिंग, प्लास्टरिंग, टाइलिंग और फ्लोरिंग करने जैसे कामों से पाबंदी हट गई है.

5. ग्रैप-3 की पाबंदियां हटते ही खनन, स्टोन क्रशर, ईंट भट्ठों के काम और सीमेंट, रेत आदि के परिवहन पर लगी पाबंदी भी हट गई है.

विज्ञापन

6. ग्रैप-3 की पाबंदी हटते ही BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल कारों पर लगा बैन हट गया है. अब ये गाड़ियां बिना जुर्माने के डर के दिल्ली में दौड़ेंगी.

7. ग्रैप-3 वापस लेते ही माल ढोने वाले पेट्रोल डीजल वाहनों, नॉन-CNG/इलेक्ट्रिक/BS-VI डीजल वालइ अंतर-राज्यीय बसों पर लगी पाबंदी हट गई है.

विज्ञापन

दिल्ली में अभी यह सब बैन रहेगा

1. ग्रैप-3 की पाबंदियां हट गई हैं, लेकिन बावजूद इसके दिल्ली में ग्रैप-1 और ग्रैप-2 की पाबंदियां लागू रहेंगी. इस दौरान पार्किंग फीस बढ़ाने पर पाबंदी रहेगी.

2. सड़क की सफाई करने, कचरा खुले में जलाने, जनरेटर का इस्तेमाल करने कोयले या लकड़ी के तंदूर जलाने पर लगी पाबंदी का पालन अभी करना होगा.

विज्ञापन

3. जिन जगहों पर निर्माण कार्य चल रहा हे, वहां धूल को उड़ने से रोकने के लिए एंटी-स्मॉग गन का इस्तेमाल करना और पानी का छिड़काव अनिवार्य रहेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ