---विज्ञापन---

दिल्ली में सांसों का Lockdown; 15 इलाकों में 400 से ज्यादा AQI, जानें कब तक ऐसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather Forecast: दिल्ली की हवा जहां वायु प्रदूषण से जहरीली है। वहीं घने कोहरे के कारण ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिन ऐसा ही मौसम रहने के आसार जताए हैं। आइए जानते हैं कि स्मॉग, AQI और तापमान के साथ दिल्ली का मौसम कैसा है?

---विज्ञापन---

Delhi Air Pollution Latest Update: दिल्ली अब पूरी तरह से ठंड की चपेट में है, लेकिन वायु प्रदूषण से हालात खराब हैं। एक और घने कोहरे की चादर, दूसरी और स्मॉग की परत और ऊपर से गिरते तापमान के कारण ठंड बढ़ने से लोगों पर तिहरी मार पड़ रही है। पंखे-AC बंद हो गए हैं और स्वेटर शॉल निकल गए हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आगे भी मौसम इसी तरह रहने के आसार जताए हैं। 27 नवंबर तक दिल्ली का मौसम ऐसे ही शुष्क रहेगा। 22 नवंबर तक स्मॉग का असर रहेगा। घना कोहरा छाने से ठंड बढ़ने की भी संभावना है। दिल्ली की सरकार ने लोगों को वायु प्रदूषण और ठंड दोनों से बचने के लिए घर के अंदर रहने की सलाह दी है। आइए जानते हैं कि दिल्ली में मौसम के हालात कैसे हैं?

---विज्ञापन---

 

दिल्ली में वायु प्रदूषण से हालात खराब

केंद्रीय सेंट्रल पॉल्यूशन बोर्ड (CPCB) की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में एक नवंबर से भीषण वायु प्रदूषण है। दिल्ली की हवा में दम घुटने लगा है। नवबंर में ही धूप गुल हो गई है। आज दिल्ली का AQI 424 है, वहीं 15 से ज्यादा इलाकों में AQI 400 से ज्यादा बना हुआ है। 22 नवंबर तक वायु प्रदूषण ऐसा ही बना रहेगा। वहीं प्रदूषण से हालात देखते हुए दिल्ली सरकार पहले से ही गैप के चारों फेज की पाबंदियां लगा चुकी हैं। 12वीं तक की कक्षाएं ऑनलाइन लग रही हैं।

---विज्ञापन---

अब वर्क फ्रॉम होम करेंगे सरकारी कर्मचारी

वहीं अब दिल्ली सरकार ने सरकारी दफ़्तरो में वर्क फ्रॉम होम कराने का फैसला लिया है। 50% कर्मचारी घर से काम करेंगे। इसके इम्पलिमेंटेशन के लिए सचिवालय में आज दोपहर एक बजे अधिकारियों के साथ बैठक के बाद नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए कहा है कि प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने सरकारी दफ़्तरो में वर्क फ्रॉम होम का निर्णय लिया है। 50 फीसदी कर्मचारी घर से काम करेंगे। राजधानी में जैसे जैसे प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है, सरकार की ओर से चीजों को लेकर प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं।

 

---विज्ञापन---

दिल्ली में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सुबह-शाम घना कोहरा छाने लगा है। वहीं तापमान गिरने से ठंड बढ़ने लगी है। आज 20 नवंबर 2024 की सुबह राजधानी का अधिकतम तापमान 24.74 डिग्री सेल्सियस है। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 13.05 डिग्री सेल्सियस और 26.53 डिग्री रहने के आसार हैं। हवा में 19% नमी है और हवा की स्पीड 19 किलोमीटर प्रति घंटा है। सूरज सुबह 6:48 बजे उदय हुआ और शाम 5:25 बजे अस्त होगा।

---विज्ञापन---

दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में सोमवार को अधिकतम 23.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा 16.2 डिग्री रहा। दिल्ली में 27 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। अगले 3 दिन ठंड के साथ प्रदूषण और कोहरे का अटैक भी पड़ेगा7 20 और 21 नवंबर को घना कोहरा छाने की संभावना है। 22 नवंबर को हल्का कोहरा छाया रहेगा। 23 और 24 नवंबर को भी सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 22 से 23°C और 9 से 13°C के बीच है।

First published on: Nov 20, 2024 09:26 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola