Delhi Air Pollution: दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार गिरती जा रही है. राजधानी में इस जहरीली हवा की समस्या सर्दियों की शुरुआत होने के साथ ही शुरू हो जाती है. पिछले कई दिनों से दिल्ली में AQI 300 के पार पहुंच रहा था, लेकिन आज सुबह ये 281 दर्ज किया गया है. जिसे कहा जा सकता है हवा में हल्का सुधार देखने को मिल रहा है. हालांकि, अभी ये ‘खराब’ श्रेणी में ही है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार ITO के पास वायु गुणवत्ता सूचकांक 281 दर्ज किया गया है.
CPCB ने दिया AQI पर ताजा अपडेट
पिछले कुछ दिनों की रिपोर्ट देखें तो दिल्ली में AQI बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है. जबकि, आज वायु की गुणवत्ता 281 दर्ज की गई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, ITO के आसपास एक्यूआई 281 दर्ज किया गया है. हालांकि, ये अभी भी ‘खराब’ श्रेणी में ही है.
ये भी पढ़ें: सांसों में घुटन, आंखों में जलन… दिल्ली-NCR की प्रदूषित हवा बनी ‘खतरा’, पढ़ें AQI और मौसम का अपडेट
किस क्षेत्र में कितना है AQI?
ताजा जानकारी के मुताबिक, आज अक्षरधाम के पास धुंध छाई हुई है. यहां पर भी AQI 281 दर्ज किया गया है. CPCB के मुताबिक, ये भी ‘खराब’ श्रेणी में आता है. वहीं, लोधी रोड के आसपास के इलाके में भी साफ हवा के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है. यहां पर भी AQI ‘खराब’ श्रेणी में 221 दर्ज किया गया है.
IMD का मौसम पर क्या है अपडेट?
दिल्ली में नवंबर की शुरुआत से ही सुबह-शाम की हल्की ठंड का एहसास होने लगा है. खासकर शाम में सर्द हवाओं से ज्यादा सर्दी का एहसास होता है. इसके लिए मौसम विभाग ने आने वाले 3 दिनों के लिए बादल छाए रहने का अपडेट दिया है. हालांकि, अभी बारिश की बात नहीं की गई है. अगर बारिश होती है तो दिल्ली की हवा में थोड़ा और सुधार देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: Aaj ka Mausam: चलेंगी बर्फीली हवाएं, पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगी ठंड, IMD से जानें मौसम का अपडेट
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
3 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
11 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
22 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 day agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines