Delhi Air Pollution Update: दिल्ली में वायु प्रदूषण से हालात काफी खराब हैं। आज 15 नवंबर को भी वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 420 है। राजधानी के करीब 25 इलाकों की हवा जहरीली है, क्योंकि इन इलाकों में AQI 400 से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ है। बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए दिलली सरकार ने स्कूल बंद कर दिए हैं। वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अलर्ट के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण को लागू कर दिया है। वहीं दिल्ली मेट्रो ने भी ट्रेन सेवाओं को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। आइए जानते हैं कि दिल्ली मे वायु प्रदूषण के हालात कैसे हैं और ग्रैप-3 के तहत कौन-कौन सी पाबंदिया लागू होंगी?
ग्रैप-3 के तहत बैन रहेगा ये सब
दिल्ली में आज से ग्रैप-3 की पाबंदिया लागू हो गई है। इसलिए अभी दिल्ली में निर्माण कार्य बैन रहेंगे। गैर-जरूरी खनन पर रोक रहेगी। इलेक्ट्रिक, CNG या BS-VI डीजल वाले वाहन ही चलेंगे। इंटरस्टेट दौड़ने वाली बसें नहीं चलेंगी। प्राइमरी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई होगी। सड़कों पर पानी का छिड़काव करने के आदेश हैं। BS-III पेट्रोल वाहन और BS-IV डीजल वाहन नहीं दौड़ेंगे। गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गौतमबुद्ध नगर में भी ग्रैप-3 के बैन लागू रहेंगे। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ग्रैप-3 लागू करते हुए दिल्लीवासियों से सहयोग करने की अपील की है।
स्कूलों में ऑनलाइन क्लास लगेंगी
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए मुख्यमंत्री आतिशी ने बीते दिन स्कूल बंद करने का आदेश दे दिया। उन्होंने नोटिफिकेशन जारी करते हुए पोस्ट लिखी कि दिल्ली के सभी प्राइमरी स्कूल ऑनलाइन क्लाए लगाएं और बच्चे घर पर रहें। अगले आदेश तक यह आदेश लागू रहेगा। दिल्ली भाजप अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने यह मांग की थी, जिस पर विचार करते हुए और बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने सभी प्राइमरी स्कूलों को आदेश की कॉपी भेज दी है। आदेशों में कहा गया है कि कक्षा-5 तक फिजिकल क्लास नहीं लगेंगी।
दिल्ली मेट्रो ने लिया बड़ा फैसला
दिल्ली में ग्रैप-3 लागू होने और बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने भी एक फैसला लिया है। दिल्ली मेट्रो ने आदेश की कॉपी अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट की। GRAP-III के लागू होते ही आज से सभी वर्किंग डे में मेट्रो ट्रेनें 20 एक्स्ट्रा ट्रिप लगाएंगी। GRAP-II लागू होने के बाद 40 एक्स्ट्रा ट्रिप लगाए जा रहे थे, यानि अब मेट्रो ट्रेनें 60 एक्स्ट्रा ट्रिप लगाएंगी।
दिल्ली के वायु प्रदूषण के कारण
दिल्ली में वायु प्रदूषण के लिए वाहनों से निकलने वाला उत्सर्जन सबसे बड़ा कारण है। वायु प्रदूषण में इसका योगदान, कुल वायु प्रदूषण का लगभग 12.2 प्रतिशत था। वाहनों से होने वाले प्रदूषण के अलावा, दिल्ली के वायु प्रदूषण का एक और प्रमुख स्रोत पराली जलाना है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) द्वारा साझा किए गए उपग्रह डेटा के अनुसार, डेटा से पता चला है कि गुरुवार को पंजाब में कुल 5, हरियाणा में 11 और उत्तर प्रदेश में 202 खेतों में आग लगने की घटनाएं दर्ज की गईं।
सुबह 6 बजे तक नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के मुताबिक दिल्ली के अलग -अलग इलाकों का AQI लेवल-
अलीपुर, दिल्ली – DPCC: 398
आनंद विहार, दिल्ली – DPCC: 441
अशोक विहार, दिल्ली – DPCC: 440
आया नगर, दिल्ली – IMD: 417
बवाना, दिल्ली – DPCC: 455
बुराड़ी क्रॉसिंग, दिल्ली – IMD: 383
सीआरआरआई मथुरा रोड, दिल्ली – IMD: 368
चांदनी चौक, दिल्ली – IITM: 347
डीटीयू, दिल्ली – CPCB: 395
डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, दिल्ली – DPCC: 412
द्वारका-सेक्टर 8, दिल्ली – DPCC: 444
आईजीआई एयरपोर्ट (T3), दिल्ली – IMD: 446
आईएचबीएएस, दिलशाद गार्डन, दिल्ली – CPCB: 369
आईटीओ, दिल्ली – CPCB: 358
जहांगीरपुरी, दिल्ली – DPCC: 458
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, दिल्ली – DPCC: 374
लोधी रोड, दिल्ली – IITM: 314
लोधी रोड, दिल्ली – IMD: 370
मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम, दिल्ली – DPCC: 422
मंदिर मार्ग, दिल्ली – DPCC: 402
मुंडका, दिल्ली – DPCC: 449
एनएसआईटी द्वारका, दिल्ली – CPCB: 430
नजफगढ़, दिल्ली – DPCC: 404
नरेला, दिल्ली – DPCC: 428
नेहरू नगर, दिल्ली – DPCC: 438
नॉर्थ कैंपस, डीयू, दिल्ली – IMD: 381
ओखला फेज-2, दिल्ली – DPCC: 422
पटपड़गंज, दिल्ली – DPCC: 439
पंजाबी बाग, दिल्ली – DPCC: 443
पुसा, दिल्ली – DPCC: 381
पुसा, दिल्ली – IMD: 405
आरके पुरम, दिल्ली – DPCC: 437
रोहिणी, दिल्ली – DPCC: 452
शादीपुर, दिल्ली – CPCB: 438
सिरीफोर्ट, दिल्ली – CPCB: 426
सोनिया विहार, दिल्ली – DPCC: 395
श्री अरविंद मार्ग, दिल्ली – DPCC: 301
विवेक विहार, दिल्ली – DPCC: 429
वजीरपुर, दिल्ली – DPCC: 455
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
1 hr agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
2 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
11 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
22 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
23 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines