---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi Air Pollution: दिल्ली के 10 इलाकों में AQI 500, जानें पूरी राजधानी की हवा कैसी?

Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण इतना बढ़ गया है कि स्कूल-कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद करनी पड़ गईं। राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार बढ़ रहा है। आज भी दिल्ली में AQI 500 के करीब है। आइए जानते हैं कि दिल्ली में किस इलाके में आज कितना AQI है?

---विज्ञापन---

Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा में अब दम घुटने लगा है। दिन प्रतिदिन दिल्ली की हवा जहरीली होती जा रही है। बीते दिन भी दिल्ली का AQI 500 के करीब रहा। आज सुबह भी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 494 रिकॉर्ड हुआ है। 10 इलाकों में AQI 500 है और बाकी इलाकों में 500 के करीब बना हुआ है। गुरुग्राम का AQI 440, गाजियाबाद में 472 और नोएडा में 434 है।

वायु प्रदूषण के साथ ही दिल्ली में ठंड भी बढ़ने लगी है। स्मॉग के साथ कोहरा छाने लगा है। सोमवार को सीजन का सबसे कम अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री भी रिकॉर्ड हुआ। प्रदूषण के कारण 10वीं से 12वीं तक के स्कूलों और DU-JNU में क्लास ऑनलाइन कर दी गई हैं। कोहरे के कारण फ्लाइट डायवर्ट हो गई हैं और लेट भी हो रही हैं। आइए जानते हैं कि दिल्ली में मौसम और वायु प्रदूषण के हालात कैसे हैं?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

दिल्ली में एयरपोर्ट से उड़ानें प्रभावित

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण और कोहरे के कारण फ्लाइटों पर असर पड़ रहा है। बीते दिन सोमवार को करीब 15 फ्लाइटें खराब मौसम के कारण डायवर्ट करनी पड़ीं। 100 से ज्यादा फ्लाइटें देरी से लैंड और टेक ऑफ हुईं। स्पाइसजेट’ और ‘इंडिगो ने पोस्ट करके यात्रियों को पहले से ही फ्लाइटों की टाइमिंग गड़बड़ होने की सूचना दे दी थी। इसकी वजह वायु प्रदूषण और खराब मौसम के कारण विजिबिलिटी कम होना बताया था। फ्लाइटों को जयपुर, देहरादून, लखनऊ डायवर्ट किया गया है।

दिल्ली में वायु प्रदूषण ने बढ़ाई पाबंदियां

लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण से दिल्लीवासी परेशान हैं और दिल्ली सरकार भी असमंजस में है कि आखिर कैसे लोगों को राहत दिलाई जाए? क्योंकि दिल्ली की हवा में अब सांस लेना भी दूभर हो गया है। इसलिए दिल्ली सरकार ने 12वीं तक सभी स्कूल बंद कर दिए हैं। ऑनलाइन क्लास लगाने के आदेश स्कूलों को दिए हैं। साथ ही राज्य और केंद्रीय सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग भी बदल दी है। दिल्ली सरकार राजधानी में ऑड-ईवन सिस्टम लागू करने पर विचार कर रही है।

---विज्ञापन---

 

राजधानी दिल्ली में घने कोहरे के साथ AQI…

Dwarka-Sector 8, Delhi – DPCC
Dwarka 496 AQI · Severe

---विज्ञापन---

NSIT Dwarka, Delhi – CPCB
Dwarka 480 AQI · Severe

IGI Airport (T3), Delhi – IMD
New Delhi 494 AQI · Severe

---विज्ञापन---

Pusa, Delhi – DPCC
West Delhi 500 AQI · Severe

Pusa, Delhi – IMD
West Delhi 497 AQI · Severe

---विज्ञापन---

Shadipur, Delhi – CPCB
West Delhi 500 AQI · Severe

Mundka, Delhi – DPCC
Bhim Nagar 500 AQI · Severe

---विज्ञापन---

Punjabi Bagh, Delhi – DPCC
Shivaji Park 498 AQI · Severe

North Campus, DU, Delhi – IMD
Delhi Milk Scheme Colony 500 AQI · Severe

---विज्ञापन---

R K Puram, Delhi – DPCC
New Delhi 494 AQI · Severe

Mandir Marg, Delhi – DPCC
Central Delhi 500 AQI · Severe

---विज्ञापन---

Sri Aurobindo Marg, Delhi – DPCC
New Delhi 490 AQI · Severe

Najafgarh, Delhi – DPCC
Kharkhari Jatmal 491 AQI · Severe

---विज्ञापन---

Wazirpur, Delhi – DPCC
Shalimar Bagh 500 AQI · Severe

Aya Nagar, Delhi – IMD
South Delhi 499 AQI · Severe

---विज्ञापन---

Ashok Vihar, Delhi – DPCC
Ashok Vihar ll 500 AQI · Severe

Sirifort, Delhi – CPCB
Ranjit Singh Block 495 AQI · Severe

---विज्ञापन---

Lodhi Road, Delhi – IMD
Gokalpuri 493 AQI · Severe

Rohini, Delhi – DPCC
Block G-3 491 AQI · Severe

---विज्ञापन---

Jawaharlal Nehru Stadium, Delhi – DPCC
South East Delhi 498 AQI · Severe

Major Dhyan Chand National Stadium, Delhi – DPCC
South East Delhi 499 AQI · Severe

---विज्ञापन---

Arya Nagar, Bahadurgarh – HSPCB
Bahadurgarh 499 AQI · Severe

ITO, Delhi – CPCB
Bahadur Shah Zafar Marg 386 AQI · Severe

---विज्ञापन---

DTU, Delhi – CPCB
Shahbad Daulatpur Villa 486

First published on: Nov 19, 2024 08:04 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola