Delhi Air Pollution AQI latest Update: दिल्लीवासियों को अभी भी प्रदूषण से राहत नहीं मिली है। सीपीसीबी के आंकड़ों की मानें तो दिल्ली में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी का बना हुआ है। शनिवार सुबह दिल्ली का एक्यूआई 392 दर्ज किया गया। वहीं राहत की खबर यह है कि आईएमडी ने सोमवार को राजधानी में बारिश की संभावना जताई है।
सीबीसीबी के आंकड़ों की मानें तो सुबह 6 बजे तक दिल्ली के आनंद विहार में हवा की गुणवत्ता 458 गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं द्वारका सेक्टर 8 क्षेत्र में एक्यूआई 438, ओखला में 440 और रोहिणी में 472 गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। वहीं नोएडा सेक्टर 116 में 379 और सेक्टर 1 में 375 दर्ज किया गया। गुरुग्राम में 374, टेरी ग्राम क्षेत्र और विकास सदन में एक्यूआई 321 दर्ज किया गया ।
पराली जलाने की घटनाओं में आई कमी
आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों को प्रदूषण से राहत मिल सकती है। फिलहाल दिल्ली में ग्रैप-3 लागू है जिसके तहत सभी पाबंदियां लागू की गई है। उधर दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पराली जलाने की कम घटनाओं के बावजूद शहर के प्रदूषण में लगातार इजाफा हो रहा है। इसको लेकर हमनें एक बैठक की है। हालांकि पराली जलाने की घटनाओं में कमी देखी गई है। वहीं प्रदूषण का स्तर अभी भी बढ़ रहा है।
हमनें कुछ कड़े निर्णय लिए हैं- गोपाल राय
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के वैज्ञानिकों ने 3 कारण बताए हैं। पहला प्रदूषण की बढ़ोतरी में वाहनों का योगदान 36 फीसदी है। दूसरा कारक बायोमास जलाना है। इसे देखते हुए हमनें कुछ कड़े निर्णय लिए हैं। वाहन से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हमने ग्रैप-3 लागू किया है। वहीं बायोमास को जलाने से रोकने और उसके नियंत्रण के लिए हमने ग्रैप-3 के प्रतिबंध लागू किए हैं।
सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली में प्रदूषण का स्तर
दिल्ली – 392
लोधी रोड- 358
दिल्ली यूनिवर्सिटी- 475
दिल्ली एयरपोर्ट – 398
नोएडा- 432
IIT दिल्ली- 403
गुरुग्राम- 346
पूसा- 356
संबंधित खबरें
दिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
3 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
3 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
6 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
15 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
18 hrs agoCEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP नेता
19 hrs agoदिल्ली की बसों में फ्री सफर के लिए, किन महिलाओं को चुकाना होगा पूरा किराया
21 hrs agoदिल्ली में आज से बंद हुआ पिंक टिकट, अब बसों में कैसे फ्री ट्रैवल करेंगी आप?
23 hrs agoजंतर-मंतर प्रोटेस्ट में यौन शोषण की जांच करेगी CBI, 3 पत्रकारों के आरोप
1 day agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines