Delhi Air Pollution AQI: दिल्ली के प्रदूषण ने आज के समय में सभी को परेशान कर रखा है। दिवाली के 2 दिन बाद बुधवार को दिल्ली का AQI ‘बहुत खराब’ है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने हाल ही में प्रदूषण के मुद्दे पर खुलकर बात की, साथ ही उन्होंने कृत्रिम बारिश और ऑड-ईवन के फैसले को लेकर पर भी बात की। मंत्री गोपाल राय ने कहा कि अगले 2-3 दिनों के बाद दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति देखी जाएगी और उसके बाद ही ऑड-ईवन और कृत्रिम बारिश को लेकर फैसला किया जाएगा।
दिल्ली में स्थिति बेहतर
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि ऐसी उम्मीद जताई जा रहा है कि अलगे 2-3 दिनों के बाद हवा की गति तेज हो सकती है, जिससे दिल्ली में स्थिति बेहतर हो सकती है। दिल्ली सरकार फिलहाल स्थिति पर नजर रख रही हैं।” उन्होंने आगे कहा कि कल यानी गुरुवार वो वैज्ञानिकों और विभागों के साथ बैठक करेंगे।
मंत्री ने गोपाल राय कहा, अगर अगले 2-3 दिनों के बाद भी दिल्ली का AQI खबर श्रेणी में रहा, तो सरकार ऑड-ईवन जैसे सख्त उपायों के बारे में सोचेगी।
कृत्रिम बारिश का पूरा खर्च
मालूम हो कि, ऑड-ईवन नियम को 13 नवंबर से लागू करने का फैसला किया गया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा ऑड-ईवन योजना की प्रभावकारिता पर सवाल उठाए जाने के बाद इसे रोक दिया गया। वहीं कृत्रिम बारिश को लेकर गोपाल राय ने आईआईटी-कानपुर टीम के साथ बैठक कर ली थी। यह पहले ही तय हो चुका है कृत्रिम बारिश का पूरा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। हालांकि, इसके लिए केंद्र से मंजूरी मिलना बाकी है।
यह भी पढ़ें: SGPC चुनाव को लेकर पंजाब और हरियाणा आमने-सामने, 8 सीटों पर विवाद, क्यों पहुंचा हाईकोर्ट
दिवाली से पहले मिली थी राहत
बता दें कि, दिल्ली का वायु प्रदूषण आज पूरे देश के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। हालांकि, दिवाली से कुछ दिन पहले हुई हल्की बारिश के कारण दिल्ली को दम घोंटने वाले प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन दिवाली के अब फिर से दिल्ली की हवा खराब स्थिति में पहुंच गई है। प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (EWS) के पूर्वानुमानों के अनुसार, अगले 6 दिनों में दिल्ली की हवा और ज्यादा खराब हो जाएगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
5 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
6 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
9 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
10 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
10 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
11 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
13 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
13 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
13 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines