Delhi Airport shuttle service viral post: दिल्ली एयरपोर्ट पर अवैध शटल सर्विस के संचालन का मामला सामने आया है। एक महिला यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर इसका खुलासा किया है।
श्रुति चतुर्वेद ने पोस्ट कर दी जानकारी
दरअसल, महिला उद्यमी श्रुति चतुर्वेदी ने एक्स पर किए गए पोस्ट में बताया कि उन्हें टर्मिनल-2 और टर्मिनल-1 के बीच शटल सेवा का लाभ उठाने के लिए भुगतान करना होगा, जबकि यह फ्री है। उन्होंने अपने पोस्ट में दिल्ली मेट्रो, सीआईएफएफ, दिल्ली एयरपोर्ट और दिल्ली पुलिस को टैग किया है।
खुद की शटल बस चला रहे युवक
श्रुति ने बताया कि टर्मिनल-2 के बाहर दो युवक खुद की शटल बस चला रहे हैं। वे टी2 से टी1 तक जान के लिए 40 रुपये से लेकर 100 रुपये तक ले रहे हैं। जब मैंने उनसे कहा कि यह तो फ्री होगा तो उन्होंने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट के नियम बदल गए हैं। अब आपको बच्चों के लिए 40 और वयस्कों के लिए 100 रुपये का भुगतान करना होगा। दिल्ली मेट्रो के पास एयरपोर्ट शटल के लिए विशेष अनुबंध हैं।
‘CISF को नहीं पता, युवक कौन हैं’
महिला उद्यमी ने बताया कि जब मैंने युवकों के बारे में सीआईएसएफ गार्ड से पूछा तो उन्होंने कहा कि वे उनके बारे में नहीं जानते हैं। वहीं, जब मैंने युवकों से पूछा कि आपके मालिक का नाम क्या है तो उनमें से एक ने कहा कि मालिक ऊपर वाला है।
श्रुति ने बताया कि येलो जैकेट में जो युवक है, उसका नाम दीपक पांडे है। वहीं, काले जैकेट में जो युवक है, उसने अपना नाम बताने से इनकार कर दिया।
दिल्ली एयरपोर्ट का जवाब आया सामने
श्रुति के एक्स पर किए गए पोस्ट पर दिल्ली एयरपोर्ट का भी जवाब सामने आया है। दिल्ली एयरपोर्ट ने बताया कि इंटर-टर्मिनल शटल बस यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन और दिल्ली परिवहन निगम द्वारा संचालित की जाती है। यह बस सेवा मुफ्त है।
शटल सेवा के लिए यात्रियों को लेना होगा कूपन
दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ से बताया गया कि पूरक शटल सेवा का लाभ लेने के लिए यात्रियों को इंटर-टर्मिनल ट्रांसफर काउंटर पर जाना होगा और आगे की यात्रा के लिए अधिकारियों को पहचान दस्तावेज पेश करना होगा। इसके बाद अधिकारी शटल बस के लिए एक कूपन प्रदान करेंगे। इस कूपन को बस स्टाफ द्वारा बोर्डिंग के समय या यात्रा के दौरान कभी भी चेक किया जाता है।
श्रुति ने दिल्ली एयरपोर्ट का किया धन्यवाद
दिल्ली एयरपोर्ट का धन्यवाद करते हुए श्रुति ने कहा कि ये लोग (दोनों युवक) खुलेआम झूठ बोल रहे हैं और यात्रियों को गुमराह कर रहे हैं। वे यात्रियों से कैश में 40 रुपये से लेकर 100 रुपये तक ले रहे हैं।
श्रुति ने कहा कि मैं अक्सर दिल्ली की यात्रा करती हूं, इसलिए मुझे पता है कि शटल सेवा मुफ्त होगी। नए यात्रियों को तो इस बारे में पता ही नहीं चलेगा। वे स्पष्ट रूप से झूठ बोलते हैं कि यह बस दूसरे टर्मिनल तक जाने वाली एकमात्र बस है।
यूजर्स ने क्या कहा?
पूरे मामले पर एक यूजर ने कहा- यह एक सुरक्षा चूक है। वे एयरपोर्ट पर सुरक्षा देने वाले लोग कैसे हो सकते हैं, जिसके बारे में एयरपोर्ट को ही पता नहीं। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत खूब! एयरपोर्ट पुलिस को जानकारी दिए बिना ऐसा होने की संभावना बहुत कम है। यह एक और घोटाला जैसा दिखता है। एक अन्य यूजर ने कहा- ये तो हर एयरपोर्ट पर होता है। कहीं टैक्सीवाले दादागिरी चलाते हैं तो कहीं प्राइवेट बस वाले। टियर-2 और टियर-3 शहरों के एयरपोर्ट्स पर तो और भी बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें:
दुनिया में इस साल सबसे ज्यादा किसकी बढ़ी दौलत, अरबपतियों ने कितना पैसा कमाया?
Viral Video: मेघालय CM को गिटार बजाते देख कायल हुए आनंद महिंद्रा, दे दिया इन्विटेशन
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
3 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
7 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
12 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
14 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines