Viral Video: मेघालय CM को गिटार बजाते देख कायल हुए आनंद महिंद्रा, दे दिया इन्विटेशन
Anand Mahindra Praises Meghalaya CM: मेघालय के सीएम कोनराड के संगमा को गिटार बजाते हुए देखने बाद आनंद महिंद्रा उनके फैन बन गए हैं।
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

Anand Mahindra Praises Meghalaya CM: मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा का गिटार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। वायरल वीडियो में सीएम संगमा को गिटार बजाते देख महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा भी उनकी इस कला के कायल हो गए। इतना ही नहीं उन्होंने तो सीएम संगमा को महिंद्रा ब्लूज म्यूजिक फेस्टिवल में परफॉर्म करने का इन्विटेशन भी दे दिया। दरअसल, सीएम संगमा का वायरल वीडियो देखने के बाद महिंद्रा ने उस वीडियो को फिर से अपने X हैंडल पर शेयर किया। जिसके साथ उन्होंने लिखा ‘बहुत बढ़िया… फरवरी में @महिंद्राब्लूज़ @SangmaConrad पर हमें आपकी जरूरत है…’
Uber cool… we need you out here at the @mahindrablues in Feb @SangmaConrad ! https://t.co/l9nAe6mXyH
— anand mahindra (@anandmahindra) December 28, 2023
जिन्हें पता न हो उन्हें बता दें कि, महिंद्रा ब्लूज एक म्यूजिक प्रोग्राम है जो पिछले 13 सालों से चल रहा है। इस बार यह म्यूजिक प्रोग्राम 10 और 11 फरवरी, 2024 को आयोजित किया जाएगा।
View this post on Instagram
बताया जा रहा है कि सीएम संगमा का यह वीडियो 26 दिसंबर को तुरा के रूफ टॉप कैफे में उनके रॉक बैंड ‘सागा’ के रियूनियन का है। इस वीडियो में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में सीएम संगमा आयरन मेडेन के ‘वेस्टेड इयर्स’ के गिटार धुन को बजाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को कैप्शन देते हुए संगमा ने लिखा- ‘एक और रॉकिंग नाइट…इस बार आयरन मेडेन…’
What a night and what a crowd at Me•Gong Festival! @vengaboys gave all of us nostalgia. Loved every performance last night. So glad we ended this year’s festival on such a thrilling note.@kishanreddybjp @tourismgoi pic.twitter.com/M3EKUAyyFv
— Conrad K Sangma (@SangmaConrad) December 10, 2023
बता दें कि, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने दिल्ली से अपने कॉलेज की पढ़ाई पूरी की है। अपने कॉलेज के दिनों में वह बार बैंड ‘सागा’ के मेंबर थे। ‘वेस्टेड इयर्स’ आयरन मेडेन के हेवी मेटल बैंड का 14वां सिंगल रिलीज था। ऐसा नहीं है कि सीएम संगमा ने ये पहली बार बैंड के साथ अपना हुनर दिखाया है। कुछ दिनों पहले भी वह रॉक बैंड कलर्स के साथ डांस करते हुए दिखाई दिए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: