Conjoined Twins Surgery: दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने कमाल करते हुए छाती और पेट से जुड़ी हुई दो बच्चियों को सर्जरी कर अलग कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टरों ने बुधवार को बताया कि पिछले साल पैदा हुई जुड़वां बच्ची रिद्धि और सिद्धि को अलग करने के लिए 12 घंटे तक सर्जरी चली।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIMMS) में बाल चिकित्सा सर्जरी विभाग की प्रमुख मीनू बाजपेयी ने कहा कि यूपी के बरेली की रहने वाली महिला के प्रेग्नेंसी के चौथे महीने में ही पता चल गया था कि गर्भ में पल रहे शिशु आपस में जुड़े हुए हैं। दोनों बच्चे पिछले साल 7 जुलाई को पैदा हुए थे और पांच महीने तक आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) में थे। 12.5 घंटे की लंबी सर्जरी के बाद 8 जून को उन्हें अलग कर दिया गया।
दोनों के दिल एक-दूसरे के बहुत करीब थे
बाल चिकित्सा सर्जरी विभाग के अतिरिक्त प्रोफेसर प्रबुद्ध गोयल ने कहा, जब बच्चियां 11 महीने की थीं, तब दोनों का ऑपरेशन किया गया था। गोयल ने बताया कि बच्चियों के लेफ्ट और राइट लीवर, छाती और हार्ट को ढकने वाली स्किन, पेट आपस में जुड़े थे। दोनों दिल एक-दूसरे के करीब थे, लगभग छू रहे थे।
डॉक्टरों ने कहा कि सर्जरी करीब 9 घंटे तक चली, जबकि सर्जरी से पहले और बाद में एनेस्थीसिया देने में साढ़े तीन घंटे का समय लगा। डॉक्टरों ने बताया कि सफल सर्जरी के बाद रिद्धि-सिद्धि ने पहला जन्मदिन अस्पताल में ही मनाया। बता दें कि दिल्ली AIMMS में ये पहली ऐसी सर्जरी नहीं है। इससे पहले साल 2017 में दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने ओडिशा के जगन्नाथ और बलराम की सर्जरी कर उन्हें अलग किया था। दोनों सिर से जुड़े थे।
संबंधित खबरें
दिल्ली की हवा सुधरी, 280 से 266 पहुंचा AQI; फिर भी स्थिति चिंताजनक क्यों?
36 mins agoदिल्ली में लगेंगी 1 लाख स्मार्ट LED स्ट्रीट लाइटें
2 hrs agoदिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, कनॉट प्लेस के लिए रहें सावधान!
12 hrs ago'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
14 hrs agoCJP के 'तिंरगा मार्च' से पहले बंद किया गया कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क
17 hrs agoदिल्ली में खंडित मूर्तियों के लिए बनेंगे 250 कियोस्क
18 hrs agoलोकनायक अस्पताल में CT स्कैन और 3 MRI मशीनें शुरू, जांच मुफ्त
19 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
21 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
21 hrs agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines