दिल्ली में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। द्वारका के 3 स्कूलों को को 18 अगस्त की सुबह धमकी भरा ई-मेल मिला। इसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS ), सेक्टर 4 में स्थित मॉडर्न कान्वेंट स्कूल और श्री राम वर्ल्ड स्कूल शामिल हैं। बदमाशों ने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने स्कूल परिसर खाली करा लिया है। तलाशी के लिए पुलिस और बम निरोधक दस्तों को मौके पर बुलाया गया है।
एक-एक करके मिली धमकी
सबसे पहले डीपीएस द्वारका को धमकी की जानकारी सामने आई। कुछ ही मिनट में द्वारका के ही सेक्टर 4 में बने मॉडर्न कान्वेंट स्कूल और फिर श्रीराम वर्ल्ड स्कूल को भी मेल पर बम की धमकी मिली।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के बाद बेंगलुरु के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, गोल्डन टेंपल मामले में आया अपडेट
जुलाई में 20 स्कूलों को मिली थी धमकी
दिल्ली में आए दिन स्कूलों को बम की धमकी मिल रही हैं। पिछले महीने जुलाई में लगातार 4 दिन 20 से ज्याादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसमें दिलशाद गार्डन के क्वीन ग्लोबल, द्वारका सेक्टर 19 के सेंट थॉमस, पश्चिम विहार के रिचमंड पब्लिक स्कूल, पुष्पांजलि के गुरुनानक स्कूल, रोहिणी सेक्टर 3 के अभिनव पब्लिक स्कूल, सावरेन पब्लिक स्कूल, द्वारका सेक्टर 17 के जीडी गोयंका स्कूल समेत कई स्कूल शामिल थे।
यह भी पढ़ें: Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के 3 स्कूलों को फिर से बम धमाके की धमकी, लगातार चौथे दिन आई ऐसी मेल
पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर साधा निशाना
स्कूलों को बम की धमकी मिलने के मामले में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधा है। केजरीवाल ने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा कि कई स्कूलों को फिर बम की धमकियां मिली हैं। दिल्ली के स्कूलों को बार-बार धमकियां मिलती हैं लेकिन आज तक न कोई पकड़ा गया है, न कोई कार्रवाई हुई है। बीजेपी से ना तो दिल्ली संभल रही है, न ही दिल्ली की कानून-व्यवस्था। बीजेपी की 4 इंजन की सरकारें दिल्ली में पूरी तरह फेल हो चुकी है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
32 mins agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
2 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
4 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
5 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
6 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
19 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
19 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
22 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
23 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines